Market Astrology (25 मार्च से 31 मार्च तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 08:48 AM (IST)

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (25 मार्च से 31 मार्च तक) के दौरान दो सितारों शुक्र तथा मंगल की पोजीशन में बदलाव होता है। शुक्र राशि तबदील कर मीन राशि पर से निकल कर मेष राशि पर प्रवेश करता है, जबकि कुंभ राशि पर स्थित मंगल उदय होता है। इसके अतिरिक्त केतु तथा सूर्य नक्षत्र तथा राहू नक्षत्र के चरण पर अपनी स्थिति चेंज करता है। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण टूटते-बनते ग्रह योग को स्टडी करने से मालूम देता है कि यह सप्ताह बड़ा इंपोर्टैंट होगा क्योंकि इसमें जहां उठापटक होती रहेगी। वहां एक लाइन की शुरूआत भी होने की आशा है, इसलिए मार्कीट को देख-समझ कर काम करना सही रहेगा।

इस सप्ताह में 26, 30 तथा 31 मार्च खास दिन है। 26 मार्च को झटका के साथ मार्कीट एक तरफ चल सकती है। इसलिए मार्कीट पर नजर रखें, क्योंकि 26 मार्च को जो रुख बना, वह आगे सप्ताहांत तक चल सकता है। वैसे 26  तारीख को बाजार के टूटने की आशा हो सकती है, फिर भी बाजार रुख को जरूर देख लें। 

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों, वनस्पति इत्यादि में 26 मार्च को यदि मंदी का झटका आ जाए तो आगे मंदी समझें। 26 तारीख को ही शाम सवा छ: बजे के बाद फिर एक तरफा झटका आएगा। वैसे तेजी के झटका की उम्मीद हो सकती है।  कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में 25 मार्च के उपरांत मंदा की आशा। वैसे 26, 27 तारीख खास होगी। शेयर मार्कीट में 25 मार्च को मजबूती, 26 तारीख को झटका के साथ एक रुख बनेगा। जो आगे चलता जाएगा। 27 मार्च को मार्कीट में उछाल संभावित है। 30-31 मार्च दोनों दिन मजबूती का रिएक्शन आएगा।

सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 25 मार्च पिछला रुख। 26 मार्च को बाजार पर नजर रखें, क्योंकि 26 मार्च को जो रुख बन गया, वही रुख आगे जारी रहेगा। वैसे 26 तारीख शाम सवा छ: बजे के बाद भी एक तरफा झटका संभावित है। बाजार पर नजर रखें। 30 मार्च तथा 31 मार्च रात 8 बजे के बाद मजबूती का रिएक्शन आ सकता  है। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री इत्यादि में 26 मार्च से मंदा रुख शुरू होगा। बीच में 27 मार्च को तेजी का झटका संभावित है।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 26 मार्च को मंदी का झटका आने की सूरत में आगे मंदा चलेगा। बीच में 27 मार्च को तेजी बन सकती है। हाजिर मार्कीट में बिकवाल की बढ़ी हुई एक्टिविटी नजर आएगी। वह बिकवाली का काम भी करेगा, मगर लवाल खामोश तमाशाई सा दिखेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News