आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, May 01, 2022 - 09:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म  के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 1 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक हर काम को सकारात्मकता के साथ शुरू करते हैं और उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग सकारात्मक सोच के प्रतीक होते हैं। इन लोगों में अच्छी निर्णायक शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक हर परिस्थिति के सभी पहलुओं को अच्छे से देख परख कर ही कोई फैसला लेते हैं। अक्सर इन लोगों को हर काम में मुखिया के रूप में कार्यरत देखा गया है।  ये लोग आशावादी और महत्वाकांक्षी होते हैं। नकारात्मक विचारों को जल्दी से ग्रहण नहीं करते। ये लोग किसी भी नए कार्य को करने से घबराते नहीं है। अपितु पूरी ऊर्जा और साहस के साथ कार्य को संपन्न करने की योजना बनाते हैं और जहाँ तक संभव हो हर काम को समय से एवं योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने की कोशिश करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग जल्दी से अपने जीवन मूल्यों के साथ समझौता नहीं करते। किसी के सामने सहायता और मदद के लिए हाथ फैलाना पसंद नहीं होता। मूलांक 1 वाले जातक जीवन में हर क्षेत्र में पहले स्थान पर रहना पसंद करते हैं। फिर चाहे वो बचपन में स्कूल का कोई कार्यक्रम हो, निजी जीवन हो या कारोबार, नौकरी या कार्यक्षेत्र की बात हो।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए तरक्की के नए मार्ग लेकर आया है। कामकाज और नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। मई के महीने में खर्चे थोड़े ज्यादा रहेंगे। आपको मेहनत अधिक करनी होगी। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। जुलाई के महीने में घर के बड़ों की सलाह लेकर कोई नया काम किया जा सकता है। अगस्त के महीने में बच्चे अपनी पढ़ाई के लिए योजना बनाएंगे। उनकी एकाग्रता शक्ति में मजबूती आएगी। सितंबर के महीने में  कम प्रयास से आपके कार्य सफल होंगे। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी की कही सुनी बातों में आकर अनैतिक काम ना करें। नवम्बर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में प्रमोशन के लिए अपनाए गए तरीके लाभदायक रहेंगे। दिसंबर के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में अकस्मात घटनाएं आपको चौंका सकती है। कोई भी निर्णय सोच विचार कर लें। फरवरी के महीने में छोटी बहन से लाभदायक सलाह मिल सकती है। मार्च के महीने में आप हर संभव प्रयास करके अपने काम को समय से पूरा कर पाने में समर्थ रहेंगे। अप्रैल के महीने में आपका मन ज्योतिष विद्या के लिए आकर्षित हो सकता है। सरकारी काम बन सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कानों में सोना धारण करें।
परनिंदा से परहेज करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
संतान को अपशब्द न कहें।
खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।
ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
पीपल के वृक्ष की सेवा करें।
काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News