Bijat Maharaj Temple: बिजाट महाराज मंदिर से सोने के आभूषण गायब
punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 10:41 AM (IST)
शिमला (संतोष): जिले के चौपाल उपमंडल स्थित ग्राम पबास के प्रसिद्ध बिजाट महाराज मंदिर में लाखों रुपए के स्वर्ण आभूषणों के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मंदिर की देखरेख और संपत्ति की अभिरक्षा संभाल रहे भंडारी पर लगभग 8 से 10 लाख मूल्य के सोने के गहनों को हड़पने का गंभीर आरोप लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना चौपाल में आरोपी देवेंद्र सिंह पुत्र आलम चंद निवासी ग्राम टियारी, तहसील चौपाल के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 316(2) के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
