भुवनेश्वरी जयंती 2020: ऐसे हुआ था देवी भुवनेश्वरी का प्राकट्य

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2020 - 11:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
30 अगस्त भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भुवनेश्वरी जयंती का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक कथा व मान्यताओं के अनुसार देवी भुवनेश्वरी, जिनको यह व्रत समर्पित है उन्हें 10 महाविद्याओं में से चौथे स्थान पर पूजा जाता है। कहा जाता है कि देवी भुवनेश्वरी तीनों लोगों की स्वामिनी हैं। प्रकृति से इनका संबंध होने के कारण इनकी तुलना मूल प्रकृति से तक की जाती है। आदिशक्ति देवी भुवनेश्वरी के स्वरूप में महादेव के समस्त लीला विलास की  सहचरी कही जाती हैं, यानि इनकी सखी कहलाती हैं।

PunjabKesari, Bhuvaneshwari Jayanti 2020, Devi Bhuvaneshwari, Bhuvaneshwari Jayanti,  देवी भुवनेश्वरी, bhuvaneshwari mata jayanti, Mata Bhuvaneshwari Katha, Dharmik Story in hindi, Religious Story, Dant Katha in hindi, Hindu Religion
इन्हीं सभी कारणों के चलते देवी मां के इस रूप की पूजा का अधिक महत्व माना जाता है। मगर देवी भुवनेश्वरी का जन्म कैसे हुआ वह उन्हें भुवनेश्वरी का दर्जा प्राप्त क्यों हुआ। इसके बारे में बहुत लोग आज भी अनजान है। आइए जानते हैं देवी भुवनेश्वरी के जन्म से जुड़ी  पौराणिक कथा-


प्राचीन समय में जब मधु कटक नामक महा दैत्यों ने पृथ्वी तथा पताल ऊपर अपना हां कर मचा रखा था तब सभी देवगण भगवान विष्णु के पास जाकर संपूर्ण ब्रह्मांड के रक्षा के लिए गए। कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु ने अपनी निद्रा का त्याग कर 5000 वर्षों तक मधु कैटभ नामक तत्वों से युद्ध किया। अधिक समय तक युद्ध करने के कारण भगवान विष्णु थक गए। जिसके बाद अंत में उन्होंने अपनी अंत कारण की शक्ति योग माया आद्या शक्ति से सहायता के लिए अनुरोध किया। जिसके बाद देवी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उन दोनों असुरों को अपनी माया से मोहित कर देंगी जिसके बाद आप आसानी से उन्हें मार सकेंगे।
PunjabKesari, Bhuvaneshwari Jayanti 2020, Devi Bhuvaneshwari, Bhuvaneshwari Jayanti,  देवी भुवनेश्वरी, bhuvaneshwari mata jayanti, Mata Bhuvaneshwari Katha, Dharmik Story in hindi, Religious Story, Dant Katha in hindi, Hindu Religion

कथाएं प्रचलित है कि योग माया आद्याशक्ति की माया से मोहित होकर दोनों व्यक्तियों ने भगवान विष्णु से कहा था कि हमारा वध ऐसे स्थान पर कीजिएगा जहां ना ही जल होना ही स्थल। जिसके बाद इतना सुनते ही भगवान विष्णु ने दोनों जातियों को अपनी जान पर लेटा कर अपने सुदर्शन चक्र से उन दोनों के मस्तकों को देश से अलग कर दिया था।


इसके उपरांत ब्रह्मा विष्णु और शंकर में देवी आदिशक्ति योग निद्रा महामाया की स्तुति गई जिससे प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने ब्रह्मा जी को सृजन विष्णु जी को पालन और शंकर भगवान को संहार के लिए चुना।
PunjabKesari, Bhuvaneshwari Jayanti 2020, Devi Bhuvaneshwari, Bhuvaneshwari Jayanti,  देवी भुवनेश्वरी, bhuvaneshwari mata jayanti, Mata Bhuvaneshwari Katha, Dharmik Story in hindi, Religious Story, Dant Katha in hindi, Hindu Religion
मगर ब्रह्मा जी ने देवी आदिशक्ति से प्रश्न किया कि इस समय चारों ओर केवल चल ही जल फैला हुआ है, पंचतत्व, मात्राएं, और इंद्रियां कुछ भी व्याप्त नहीं है तथापि हम तीनों देव शक्तिहीन हैं। 


जिस पर देवी मां ने मुस्कुराते हुए उस स्थान पर उनके समक्ष एक सुंदर विमान को प्रस्तुत किया तीनों देवताओं को विमान पर बैठ अद्भुत चमत्कार देखने का आग्रह किया। देवों के विमान पर विराजमान होने के पश्चात देवी मां का विमान आकाश में उड़ने लगा और पर एक ऐसे स्थान पर पहुंचा जहां जल नहीं था। कहा जाता है यह विमान वायु की गति से चलकर एक सागर के तट पर पहुंचा था।

स्थान का नजारा अत्यंत मनोहर था एवं ये अनेक प्रकार के पुष्प वाटिका से सुसज्जित था। तभी वहां त्रिदेव ने एक पलंग पर एक दिव्यांगना को बैठे हुए पाया।
PunjabKesari, Bhuvaneshwari Jayanti 2020, Devi Bhuvaneshwari, Bhuvaneshwari Jayanti,  देवी भुवनेश्वरी, bhuvaneshwari mata jayanti, Mata Bhuvaneshwari Katha, Dharmik Story in hindi, Religious Story, Dant Katha in hindi, Hindu Religion
इन देवी ने रक्त पुष्पों की माला और भक्तांबर धारण किया हुआ था। इसके अलावा वर, पाश, अंकुश, और अभय मुद्रा धारण किए हुए देवी भुनेश्वरी त्रिदेव के सन्मुख कृष्टि गोचर हुई जो सहहस्त्रों उदित सूर्य के प्रकाश के समान कांतिमयी थी।

यह सब देखने के बाद भगवान विष्णु ने देवी को साक्षात देवी जगदंबा महामाया मान उनकी स्तुति की।  और उन्हें संपूर्ण ब्रह्मांड की जननी माना।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News