Bhaum Pradosh Vrat 2021: Bad luck को आपके पास नहीं फटकने देंगे ये उपाय

punjabkesari.in Tuesday, Feb 09, 2021 - 07:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pradosh Vrat Febraury 2021: आज 9 फरवरी, मंगलवार के दिन सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला प्रदोष व्रत है। मंगलवार को प्रदोष तिथि आने पर इसे भौम प्रदोष कहा जाएगा। वैसे तो ये तिथि भगवान शिव को समर्पित है लेकिन मंगलवार के दिन के स्वामी मंगल देव और रुद्रावतार हनुमान जी को कहा जाता है। अत: आज के दिन भगवान शिव, हनुमान जी और मंगल देव का पूजन करना चाहिए।

PunjabKesari Bhaum Pradosh Vrat

Bhaum Pradosh Vrat Importance: शास्त्रों के अनुसार आज के दिन व्रत रखने से सुख-समृद्धि का प्राप्ति होती है। कर्जों से मुक्ति मिलती है और आर्थिक पक्ष मजबूत होता है। हर तरह के रोग और शोक का नाश होता है।

PunjabKesari Bhaum Pradosh Vrat

Bhaum Pradosh Vrat Subh Muhurat: माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी का आरंभ 9 फरवरी सुबह 03:19 से हो गया है। 10 फरवरी की सुबह 02:05 पर ये समाप्त होगी।

पूजा का शुभ मुहूर्त 9 फरवरी शाम प्रदोष काल के समय 06:03 बजे से रात 08:40 तक रहेगा।

PunjabKesari Bhaum Pradosh Vrat

Never put this picture of Lord Shiva at home: आज भौम प्रदोष के दिन भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति घर में लगाना बहुत शुभ होता है लेकिन वास्तु के नियमों का ध्यान रखते हुए।

भगवान शिव की सौम्य और प्रसन्नचित्त मुद्रा की तस्वीर या प्रतिमा ही स्थापित करें, क्रोधित या तांडव मुद्रा न लगाएं।

भगवान शिव का निवास कैलाश पर्वत पर है, जो उत्तर दिशा में है। अत: घर में उनकी तस्वीर भी इसी दिशा में लगाएं। कुछ इस तरह से उन्हें विराजित करें की सभी पारिवारिक सदस्यों की नज़र आते-जाते उन पर पड़ती रहे। इसे कोई भी बुरी शक्ति आपके पास नहीं फटकेगी।

PunjabKesari Bhaum Pradosh Vrat

संपूर्ण शिव परिवार, जिसमें भगवान शिव, मां पार्वती, उनके बेटे श्री गणेश  कार्तिकेय जी और नंदी जी साथ विराजमान हो। ऐसी तस्वीर घर में लगाने से संतान पक्ष से कभी कोई परेशानी नहीं होती। घर में सभी प्यार-मोहब्बत से रहते हैं।

कभी भी घर या कार्य स्थल पर भगवान शिव की खड़ी हुई मुद्रा की तस्वीर या प्रतिमा न लगाएं।  

प्रतिदिन शिव जी की प्रतिमा अथवा तस्वीर को साफ करें।

PunjabKesari Bhaum Pradosh Vrat


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News