Bhagwan Shiv Katha: क्यों खुला भगवान शिव का तीसरा नेत्र ? जानिए वो रहस्यमयी पौराणिक कथा

punjabkesari.in Thursday, Jul 03, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Bhagwan Shiv Katha: भगवान महादेव कोवाधिदेव के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शिव जी से जुड़ी हर चीज़ के पीछे एक गहरा अर्थ और कहानी होती है। जैसे कि उनके गले में लिपटा हुआ सांप या उनकी जटाओं से प्रवाहित होती गंगा, ये सभी घटनाएं पौराणिक कथाओं से जुड़ी हैं। भगवान शिव के तीन हैं इस वजह से उन्हें त्रिनेत्रधारी कहा जाता है। चलिए, जानते हैं कि कैसे भगवान महादेव ने ये तीन नेत्र धारण किए।

PunjabKesari Bhagwan Shiv Katha

कैसे प्रकट हुई भगवान शिव की तीसरी आंख
एक बार भगवान शिव हिमालय पर देवी-देवताओं, ऋषि-मुनियों और विद्वानों के साथ एक सभा कर रहे थे। तभी माता पार्वती वहां आईं और थोड़ी शरारत करते हुए उनके दोनों नेत्रों को अपनी हथेलियों से ढक दिया। जैसे ही उनकी दोनों आंखें बंद हुईं, पूरी पृथ्वी अंधकार से घिर गई और वहां के सभी जीव-जन्तु भयभीत हो उठे।

यह देखकर भगवान शिव ने अपने माथे पर तीसरी आंख से तेजस्वी प्रकाश निकाला, जिसने पूरी सृष्टि को फिर से रोशनी से भर दिया। माता पार्वती ने पूछा कि ऐसा क्यों किया ?

भगवान शिव ने समझाया कि उनकी आंखें संसार की देखभाल करती हैं और अगर वे बंद हो जाएं तो दुनिया विनाश के कगार पर आ जाती है। इसलिए, अपनी तीसरी आंख से वे हमेशा सृष्टि की सुरक्षा करते हैं।

PunjabKesari  Bhagwan Shiv Katha

इस वजह से खुलती है तीसरी आंख 

कई पुराणों में यह बताया गया है कि भगवान शिव की तीसरी आंख तब ही खुलती है जब उनका क्रोध अत्यंत तीव्र होता है। हिंदू धर्मग्रंथों में लिखा है कि यदि शिव की यह तीसरी आंख खुल जाए, तो उससे इतनी शक्ति निकलती है कि पूरी दुनिया का विनाश हो सकता है। इसे प्रलय का रूप माना जाता है, जो सृष्टि को समाप्त कर देने की ताकत रखता है।

PunjabKesari Bhagwan Shiv Katha


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News