4 अगस्त से आरंभ हो रहा है भाद्रपद, जानें इससे जुड़ी खास बातें

Monday, Aug 03, 2020 - 06:50 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कल से यानि 04 अगस्त से भाद्रपद महीने का आरंभ होने वाला है। हिंदू धर्म में सभी महीनों का अपना अलग महत्व बताया गया है। भादो के माह को भगवान श्री कृष्ण से संबंधित माना जाता है। बता दें शास्त्रों के अनुसार भाद्रपद की अर्थ है भद्र परिणाम देने वाले व्रतों का माह। कहा जाता है इस माह में प्रत्येक व्यक्ति को पूरी निष्ठा से व्रत, उपवास तथा पूजा-पाठ करना चाहिए। साथ ही साथ बताया जाता है इसी माह में मानव द्वारा की गई गलतियां का प्रायश्चित किया जाता है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक भाद्रपद का माह मन में शुद्ध और भाव भरने के सबसे उत्तम होता है। इसके साथ ही इस माह की महत्वता को बढ़ाता है इस महीने में पड़ने वाला गणेश चतुर्थी का पर्व। साथ ही इस महीने में श्री  कृष्ण का जन्मोत्सव तथा कलंक चतुर्थी भी पड़ती है। बता दें 04 अगस्त से 02 सिंतबर तक चलेगा। 

यहां जानें इस माह में कौन सी बातों का ख्याल रखना चाहिए- 
इस महीने में कच्ची चीज़े नहीं खानी चाहिए, दही नहीं खाना चाहिए, भादो में रविवार को चावल खाने वर्जित होते हैं। शीतल जल से दो वक्त स्नान करना चाहिए, ताकि आलस्य दूर हो पाए। भगवान कृष्ण को तुलसी दल अर्पित करना और तुलसी दल को चाय या दूध में उबालकर पीना अच्छा होगा।


इसके अलावा पूरे माह में श्री कृष्ण को पंचामृत से स्नान करवाना चाहिए ताकि तमाम मनोकामनाएं पूरी हों। जिन लोगों को संतान सुख की प्राप्ति न हो उन्हें खास रूप से कृष्ण जी के जन्मोत्सव में शामिल होना चाहिए। आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए श्रीमद्भगवदगीता का पाठ शुभ परिणाम देता है तथा लड्डू गोपाल और शंख की स्थापना से घर में धन सम्पन्नता बढ़ती है।

Jyoti

Advertising

Related News

भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

Effect of Vastu Purush on life: वास्तु पुरुष को खुश रखना क्यों है जरूरी, जानें इस से जुड़ा रहस्य

17 सितंबर से पितृ पक्ष का आरंभ, श्राद्ध में करे पितरों का तर्पण...!

ज्ञानवापी ही विश्वनाथ धाम, मस्जिद कहना दुर्भाग्य की बात: योगी

Shradh: श्राद्ध करते समय रखें इन बातों का ध्यान, पितृ होंगे तृप्त व संतुष्ट

Yearly Horoscope 2025 Aquarius: बेहद खास रहेगा कुंभ राशि के लिए साल 2025

Grah Gochar 2024: 11 सितंबर से बनने जा रहा है ये खास योग, शुक्र-शनि की कृपा से बन जाएंगे बिगड़े काम

Yearly Horoscope 2025 Capricorn: बेहद खास रहेगा मकर राशि के लिए साल 2025

Varadharaja Perumal Temple: कांचीपुरम का वरदराज पेरुमल मंदिर है बेहद खास, 40 वर्ष में एक बार पूजे जाते हैं इष्टदेव

J Alphabet 2025 Horoscope: J नाम वालों वर्ष 2025 आपके लिए है बेहद खास