Grah Gochar 2024: 11 सितंबर से बनने जा रहा है ये खास योग, शुक्र-शनि की कृपा से बन जाएंगे बिगड़े काम

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2024 - 10:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Grah Gochar 2024: ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ समय बाद कोई न कोई ग्रह अवश्य गोचर करता है। जिस वजह से कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें अपने जीवन में बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे। 11 सितंबर को शुक्र और शनि मिलकर षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं। शुक्र और शनि का ये योग जीवन में बहुत से बदलाव लेकर आएगा। वैसे षडाष्टक योग को शुभ नहीं माना जाता है लेकिन इस योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहतरीन साबित होने जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां- 

PunjabKesari Grah Gochar

These are the lucky zodiac signs ये हैं भाग्यशाली राशियां 

वृष राशि: इस योग की वजह से वृष राशि के जातकों को आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। सेहत में अगर कोई परेशानी थी वो ठीक हो जाएगी। यह गोचर उन्हें आत्म-विश्वास और ऊर्जा प्रदान करेगा। इस दौरान वृष राशि के जातक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। करियर में उन्नति मिलेगी। पार्टनर के साथ अगर कोई मन-मुटाव चल रहा था तो वो ठीक हो जाएगा। घूमने-फिरने के बहुत से मौके मिलेंगे। किसी दूर के रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। सेहत में कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

Radha Ashtami 2024: राधाष्टमी पर बरसाने वाली के इन नामों का करें जाप, कान्हा जी के बन जाएंगे प्यारे

Lalita Saptami 2024: आज मनाया जाएगा राधा रानी की प्रधान सखी का जन्मदिन जानें, क्यों थीं वे श्री राधा-कृष्ण के सबसे करीब

Lalita Saptami: आज है श्रीराधाकृष्ण की प्रधान सखी ललिता देवी का जन्मदिन

Lalita Saptami: सुख-शांति का जीवन जीना चाहते हैं तो आज करें ये पाठ

कन्या राशि: शुक्र-शनि का षडाष्टक योग आपके जीवन में नए बदलाव लेकर आएगा। यदि कोई काम अटका हुआ था तो वो काम पूरा हो जाएगा। नौकरीपेशा जातक टूर पर जा सकते हैं। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा। युवाओं का आत्मविश्वास उन्हें बहुत आगे तक ले जाएगा।  यह समय वित्तीय लाभ और नए अवसरों के लिए भी उपयुक्त होता है। इस अवधि में आप अपनी समस्याओं का समाधान निकालने में सक्षम होंगे। 

PunjabKesari Grah Gochar

मकर राशि: शुक्र-शनि के षडाष्टक योग के से मकर राशि वालों के जीवन में खुशियों की एंट्री होगी। पारिवारिक माहौल काफी सकारात्मक बना रहेगा। छात्र अपने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाएंगे। पार्टनर के साथ मिलकर नया कारोबार खोलने का प्लान बना सकते हैं। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बनाएंगे। माता-पिता के साथ रिश्ता पहले से भी ज्यादा बेहतर रहेगा। आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे। 

मीन राशि: षडाष्टक योग मीन राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। आपके धन और आय में वृद्धि होने की सम्भावना है। व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। वैवाहिक जीवन में जो परेशानियां चल रही थी वो दूर हो जाएंगी। जो लोग सिंगल हैं उनको विवाह के उचित रिश्ते आएँगे। आगे बढ़ने के लिए बहुत से बेहतर अवसर मिलेंगे। नई गाड़ी या कोई वाहन खरीद सकते हैं।

PunjabKesari Grah Gochar


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News