Best Husband Zodiac Signs : बीवी के नखरे भी और बेपनाह प्यार भी ! जानें किन 4 राशियों के लड़के होते हैं सबसे रोमांटिक और सपोर्टिव पति
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 02:34 PM (IST)
Best Husband Zodiac Signs :कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन उन जोड़ियों को धरती पर खूबसूरत बनाने का काम आपसी समझ और प्यार करता है। ज्योतिष विज्ञान में कुछ ऐसी राशियों का वर्णन है, जिनके लड़के शादी के बाद अपनी पत्नी को Queen की तरह ट्रीट करते हैं। ये न केवल मुश्किल वक्त में ढाल बनकर खड़े रहते हैं, बल्कि पार्टनर के छोटे-मोटे नखरों को भी मुस्कुराहट के साथ झेल लेते हैं। तो आइए जानते हैं उन 4 लकी राशियों के बारे में, जिनके लड़के बेस्ट हसबैंड माने जाते हैं।
वृष राशि (Taurus)
वृषभ राशि के पति अपने रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर होते हैं। इनके लिए परिवार और पत्नी की खुशी सबसे ऊपर होती है। ये बहुत ही धैर्यवान होते हैं। अगर पत्नी कभी गुस्से में हो या नखरे दिखाए, तो ये उसे बड़े प्यार से संभाल लेते हैं। इन्हें लग्जरी और सुख-सुविधाएं पसंद होती हैं, इसलिए ये अपनी पत्नी को हर सुख देने की कोशिश करते हैं।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के पुरुषों को फैमिली मैन कहा जाता है। ये स्वभाव से बहुत भावुक और संवेदनशील होते हैं। ये अपनी पत्नी की अनकही बातों को भी समझ लेते हैं। इमोशनल सपोर्ट के मामले में इनसे बेहतर कोई नहीं होता। घर के कामों में हाथ बंटाना हो या बच्चों की देखभाल, कर्क राशि के पति हमेशा आगे रहते हैं।

तुला राशि (Libra)
अगर आप एक ऐसे पति की तलाश में हैं जो रोमांटिक भी हो और समझदार भी, तो तुला राशि वाले इस लिस्ट में टॉप पर हैं। ये लड़के झगड़ों से नफरत करते हैं। रिश्ते में संतुलन बनाए रखना इनकी सबसे बड़ी ताकत है। ये अपनी पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट्स देना और डेट्स पर ले जाना कभी नहीं भूलते। इनके लिए पार्टनर की मुस्कान ही सब कुछ है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के पति बहुत ही निस्वार्थ प्रेमी होते हैं। ये अपनी पत्नी की जरूरतों को खुद से पहले रखते हैं। ये स्वभाव से बहुत दयालु और नरम दिल होते हैं। पत्नी के नखरे उठाना इन्हें बोझ नहीं, बल्कि प्यार जताने का एक तरीका लगता है। ये बहुत ही Creative होते हैं, इसलिए इनका रोमांस करने का अंदाज भी काफी फिल्मी और यादगार होता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
