102 वर्षीय महिला कठिन यात्रा कर पहाड़ी पर चढ़ी, पी.एम. मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए की प्रार्थना

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 07:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

बेंगलुरु (अनस): कर्नाटक में पदयात्रा पर निकली 102 साल की एक महिला का जंगल से गुजरते हुए, प्रसिद्ध माले महादेश्वरा पहाड़ी पर चढ़ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए प्रार्थना करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

तुमकुरु जिले के तिप्तूर शहर की पर्वतम्मा भगवान महादेश्वर के ‘दर्शन’ के लिए ताला पहाड़ी से माले महादेश्वरा पहाड़ी तक 18 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके पहुंचीं। वीडियो में अन्य तीर्थयात्री दिखाई दे रहे हैं, जो उत्सुकता से उनसे कठिन यात्रा के बारे में पूछते हैं।

वह कहती हैं, ‘पीएम मोदी को दोबारा सत्ता में आना चाहिए।’ जब पूछा गया कि अगर पी.एम. मोदी दोबारा सत्ता में आए तो क्या होगा, पर्वतम्मा कहती हैं, ‘देश का भला होगा।’


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News