Banke Bihari mandir: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन को उमड़ी भीड़ के कारण बुजुर्ग की मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2024 - 09:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मथुरा (एजैंसी): बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए 75 वर्षीय एक तीर्थयात्री की रविवार को भीड़ में तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के 75 वर्षीय तीर्थयात्री को मंदिर के अंदर तबीयत खराब होने के बाद वृंदावन के अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीर्थयात्री की पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद निवासी मामचंद सैनी के रूप में हुई। मंदिर में भीड़ के बीच उनकी तबीयत खराब हुई थी। उन्हें मंदिर से बाहर निकाला गया और मंदिर के चिकित्सा कर्मचारियों ने करीब 10 मिनट तक उनका प्राथमिक उपचार किया तथा बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News