Baisakhi 2026: बैसाखी पर पंजाब भाजपा नेतृत्व तख्त श्री दमदमा साहिब में टेकेगा माथा, भाजपा लंगर एवं चिकित्सा शिविरों का करेगी आयोजन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 12:22 PM (IST)

चंडीगढ़ (हरिश्चंद्र): बैसाखी के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब का वरिष्ठ नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष बिक्रम चीमा ने दी। गुरु की काशी (तलवंडी साबो) में जाखड़ एवं शर्मा के साथ एच.एस. फूलका, सांसद सतनाम सिंह संधू, विधायक जंगी लाल महाजन, प्रदेश पदाधिकारी, राज्य कोर कमेटी सदस्य, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद तथा अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। तख्त साहिब पर माथा टेकने और कीर्तन श्रवण करने के उपरांत भाजपा नेता सेवा भाव से 2 स्थानों बठिंडा से तलवंडी रोड और मौड़ से तलवंडी रोड पर लंगर सेवा करेंगे। 

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भाजपा द्वारा बठिंडा-तलवंडी रोड और मौड़-तलवंडी रोड पर 2 मैडीकल कैंप और 2 लंगर भी लगाए जा रहे हैं। चीमा ने कहा कि बैसाखी के अवसर पर सेवा और समाज कल्याण की भावना के साथ भाजपा पंजाब लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। सभी नेता सबसे पहले गुरमेहर रिजॉर्ट मौड़ (मौड़-तलवंडी रोड) पर एकत्रित होंगे, जहां सुनील जाखड़, अश्वनी शर्मा और एच.एस. फूलका मीडिया से बातचीत करेंगे। इसके बाद वे तलवंडी साबो के लिए रवाना होंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News