श्री करतारपुर साहिब गलियारा को लेकर पाक सरकार से बातचीत करे केंद्र : हरजोत बैंस

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 08:13 AM (IST)

चंडीगढ़ (विनय): पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारे को तत्काल दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की है। पंजाब के शिक्षा एवं सूचना व लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विधानसभा में प्रस्ताव पेश कर केंद्र सरकार से गलियारे को नियमित रूप से चालू रखने, तीर्थयात्रा की प्रक्रिया सरल बनाने और पाकिस्तान सरकार के साथ बातचीत करने की मांग की। 

हरजोत बैंस ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब गलियारा भारत और पाकिस्तान के बीच केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि सिख संगत को उस पवित्र धरती से जोड़ने वाला सेतु है, जहां श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय बिताया था। यह धार्मिक स्वतंत्रता, मानवीय एकता और पंजाब की सांझा विरासत से जुड़ा विषय है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News