Baglamukhi Jayanti: मां बगलामुखी के प्रभावशाली मंत्र करेंगे जीवन की हर समस्या का अंत

punjabkesari.in Thursday, May 16, 2024 - 06:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Baglamukhi Jayanti special: वर्ष 2024 के हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष के आठवें दिन दिन बगलामुखी जयंती का पर्व मनाया जाता है यानि की आज। आज के दिन ही हरिद्रा नामक सरोवर से भगवती बगलामुखी का अवतरण हुआ था। देवी बगलामुखी दस महाविद्याओं में से आठवीं महाविद्या हैं और इन्हें पीताम्बरा के नाम से भी जाना जाता है। देवी बगलामुखी की आराधना से वाद-विवाद, शत्रु और सारी अन्य परेशानियों से छुटकारा मिलता है। कहते हैं मां बगलामुखी के मंत्र इतने प्रभावशाली होते हैं कि बड़ी से बड़ी परेशानी भी उन मंत्रों के आगे टिक नहीं पाती और खास तौर पर बगलामुखी जयंती के दिन अगर माता के मंत्रों का सच्चे दिल से जाप किया जाए तो कोई भी परेशानी आपको छू नहीं सकती। तो ज्यादा देर न करते हुए जानते हैं माता बगलामुखी के कुछ प्रभावशाली और अचूक मंत्र।

PunjabKesari Baglamukhi Jayanti special

Chant these mantras today आज करें इन मंत्रों का जाप:

Mantra to remove poverty दरिद्रता दूर करने का मंत्र: अगर गरीबी से पीछा नहीं छुड़ा पा रहे हैं तो आज इस मंत्र का जाप करके आप अपनी न केवल आर्थिक बल्कि सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं-

मंत्र- श्री हृीं ऐं भगवती बगले मे श्रियं देहि-देहि स्वाहा।।

PunjabKesari Baglamukhi Jayanti special

Mantra to remove fear भय दूर करने का मंत्र: खासतौर पर माता की पूजा शत्रुओं और भय से छुटकारा पाने के लिए की जाती है। अगर आप भी भय से परेशान हैं तो किसी भी समय इस मंत्र का जाप कर अपनी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।

मंत्र- “ॐ ह्लीं ह्लीं ह्लीं बगले सर्व भयं हन।।”

Mantra for exam success परीक्षा में सफलता के लिए मंत्र: अगर कोई भी परीक्षा देने जा रहा है तो घर से निकलने से पहले इस मंत्र का जाप जरूर करें शत प्रतिशत सफलता आपके कदम चूमेगी-

मंत्र- ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं बगामुखी देव्यै ह्लीं साफल्यं देहि देहि स्वाहा:।।

Mantra for concentration एकाग्रता के लिए मंत्र: अगर किसी काम में एकाग्रता नहीं बन पा रही है तो एक बार इस मंत्र को आजमाकर देखें उसके बाद मां की कृपा से अपने आप हर काम में सफलता मिलेगी।

मंत्र- “जिह्वाग्रमादाय करेण देवीं, वामेन शत्रून् परि-पीडयन्तीम् । गदाभिघातेन च दक्षिणेन, पीताम्बराढ्यां द्विभुजां नमामि ।।”

PunjabKesari Baglamukhi Jayanti special

Mantra to destroy enemies शत्रुओं का नाश करने के लिए मंत्र

मंत्र- “ॐ बगलामुखी देव्यै ह्लीं ह्रीं क्लीं शत्रु नाशं कुरु।।”

माता के इन प्रभावशाली मंत्रों का जाप करने से जीवन में कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता और बुरी ऊर्जाओं से छुटकारा मिलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News