Bada Mangal 2026 : इस बार ज्येष्ठ में 4 नहीं बल्कि 8 बड़े मंगल का बन रहा है महासंयोग, जानें तारीखें और इसके लाभ

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 04:37 PM (IST)

Bada Mangal 2026 : सनातन धर्म में ज्येष्ठ महीने का बहुत खास महत्व है। ज्येष्ठ माह में आने वाले हर मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। ये माह हनुमान जी को बहुत ही प्रिय है। ज्येष्ठ माह के हर बड़े मंगल पर हनुमान जी के भक्त पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं और बजरंगबली को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। मंगल केवल एक व्रत या पर्व नहीं, बल्कि सेवा, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। लेकिन इस साल 2026 का बड़ा मंगल आम नहीं होने वाला, बल्कि इस बार 4 की जगह 8 बड़े मंगल का महासंयोग बन रहा है। इस बार 8 बड़ा मंगल होने का कारण अधिक मास है। तो आइए जानते हैं बड़ा मंगल की तारीखें और लाभ के बारे में-

Bada Mangal 2026

2026 बड़े मंगल की महत्वपूर्ण तारीखें

पहला बड़ा मंगल 5 मई 2026
दूसर बड़ा मंगल 12 मई 2026
तीसरा बड़ा मंगल 19 मई 2026
चौथा बड़ा मंगल 26 मई 2026
पांचवां बड़ा मंगल 2 जून 2026
छठा बड़ा मंगल 9 जून 2026
सातवां बड़ा मंगल 16 जून 2026
आठवां बड़ा मंगल 23 जून 2026

Bada Mangal 2026

बड़ा मंगल व्रत करने के लाभ
माना जाता है कि ज्येष्ठ माह के हर बड़े मंगल पर पूरे विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करने से बजरंगबली जी प्रसन्न होते हैं।  ज्येष्ठ मास की तपती गर्मी में जल सेवा, प्रसाद का वितरण और भंडारा कराने से राम जी का खास आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही शत्रुओं का नाश होता है और जीवन में आने वाली बड़ी से बड़ी मुसीबत टल जाती है।  

Bada Mangal 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News