बाबा बुड्ढा अमरनाथ के चरणों में शीश नवाने निकले 1938 श्रद्धालु, दिखा गजब का उत्साह
punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 08:30 AM (IST)
जम्मू (ब्यूरो): जम्मू के बेस कैम्प भगवती नगर से मंगलवार को बाबा बुड्ढा अमरनाथ की यात्रा पर 1938 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था 45 वाहनों में रवाना हुआ।
मनोज खांडेकर उत्तर-पश्चिम क्षेत्र संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश, नीरज दोनेरिया पूर्व बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक व उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री, कृष्णा प्रजापत राष्ट्रीय संयोजक बजरंग दल, स्वर्णा सिंह प्रांत मंत्री विहिप, तरुण वर्मा बजरंग दल प्रांत संयोजक ने जत्थे को रवाना कराया।
