Baba Baidyanath News : बैद्यनाथ धाम के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 09:38 AM (IST)

रांची/देवघर (एजैंसी): झारखंड सरकार चार अगस्त से देवघर जिले के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के हवाई दर्शन और श्रद्धालुओं को देवघर से दुमका जिले के बासुकीनाथ धाम तक ले जाने के लिए विशेष हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रही है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि 29 जुलाई से शुरू हुए विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार और नागरिक उड्डयन विभाग ने यह महत्वपूर्ण पहल की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News