B Alphabet 2024 Horoscope: B नाम वालों की राशि ? जानें, जीवन से जुड़ी 5 खास बातें

punjabkesari.in Sunday, Nov 12, 2023 - 10:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

B Alphabet 2024 Horoscope: आज बात करेंगे B नाम वाले जातकों के बारे में।  B नाम वाले जातकों की राशि धनु बनती है। धनु राशि में मूल नक्षत्र आता है। मूल नक्षत्र के तीसरे और चौथे चरण में B शब्द आता है। धनु राशि गुरु की राशि है। गुरु ज्ञान, संतान और आय के कारक हैं। इस राशि के जातकों को गुस्सा थोड़ा ज्यादा आता है। ये लोग काफी ज्यादा होशियार होते हैं। धनु राशि के जातकों में एक कमी होती है, ये लोग अपने वादे पर टिके नहीं रहते। शनि इस राशि के लिए बहुत खतरनाक साबित होते हैं। शनि इनकी कुंडली में दूसरे और तीसरे दोनों भावों के स्वामी होते हैं। यदि आपकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या महादशा चल रही है तो शनि के उपाय अवश्य करें।

1 जनवरी के दिन धनु राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य और लग्न का गोचर हो रहा है। शनि तीसरे भाव में शुभ फल करते हैं। राहु चौथे भाव में बढ़िया फल नहीं करते। गुरु पंचम भाव में बढ़िया फल करते हैं। दसवें भाव में केतु का गोचर शुभ होता है। शुक्र बारहवें भाव में बढ़िया फल करते हैं।

These dates will be auspicious for you ये तिथियां रहेंगी आपके लिए शुभ
14 फरवरी से 15 मार्च तक का समय आपके लिए शुभ रहने वाला है।
15 मई से 15 जून तक का समय आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा।
15 सितम्बर से 15 नवंबर तक का समय आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।


Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति: दशम भाव में बुध की राशि है और यहां पर केतु का गोचर है। गुरु पहले चार महीने पंचम भाव में रहेंगे और आय के स्थान के ऊपर सीधी दृष्टि देंगे। गुरु की मूलत्रिकोण राशि धनु होती है। 30 अप्रैल तक निश्चित तौर पर गुरु की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। उसके बाद गुरु छठे भाव में आ जाएंगे। धन भाव को गुरु नौवीं दृष्टि से देखेंगे। गुरु धन के कारक ग्रह होते हैं। निश्चित तौर से पूरे साल धन के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। नया काम शुरू करने के लिए भी समय सही है।

Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: कुटुंब भाव का स्वामी अपने से दूसरे भाव में बैठा है। कुटुंब भाव के ऊपर पाप प्रभाव नहीं रहेगा। मंगल और सूर्य के गोचर से पहले दो महीने थोड़े खराब रह सकते हैं। परिवार के ऊपर इसका असर देखने को मिलेगा। सप्तम को कोई बहुत ज्यादा पाप ग्रह प्रभावित नहीं करेगा। पहले चार महीने में सिंगल लोगों को कोई पार्टनर मिल सकता है।

Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति: सेहत के लिहाज से आपकी कुंडली में सूर्य राशि के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। मंगल लग्न में हैं। गुस्सा ज्यादा आ सकता है। सेहत के लिहाज से कोई  दिक्कत नहीं आएगी। गुरु के छठे भाव में आने से मोटेपन से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है।

Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति: गुरु पंचम में हैं और पंचमेश के कारक हैं। यहां से उच्च शिक्षा देखी जाती है। जो बच्चे बड़े शिक्षा के संस्थान में जाना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत बढ़िया है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News