Ayodhya ram mandir news : पासधारकों को मिलेगा सभी धामों का प्रवेश, श्रद्धालुओं के लिए बुकिंग लिंक एक्टिव
punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 10:01 AM (IST)
Ayodhya ram mandir news : राम भक्तों के लिए अयोध्या से एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मंदिर प्रशासन ने लोगों की सुविधा को देखते हुए बहुत बड़ा फैसला लिया है। लगभग नौ माह के लंबे इंतजार के बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सोमवार को सभी मंदिरों के दर्शन तो शुरू कर दिए हैं, लेकिन सभी पासधारकों को सारे मंदिरों में दर्शन नहीं हो पाए, जिससे श्रद्धालु बहुत उदास हो गए थे।
ये भी पढ़े- Char Dham Yatra 2026 : 57 केंद्रों पर होगी श्रद्धालुओं की सेहत की पहरेदारी, उत्तराखंड सरकार ने तैयार किया श्रद्धालुओं के लिए विशेष हेल्थ प्लान
लेकिन अब मंदिर प्रशासन ने लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिए ये फैसला लिया है कि जिन लोगों के पास दर्शन पास हैं, वो अगले कुछ दिनों के अंदर बाकी सभी मंदिरों के भी आराम से दर्शन कर पाएंगे। प्रशासन ने इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है।
भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन को सुगम बनाने के लिए श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा की तारीख और समय पहले से बुक करने की सलाह दी गई है। यह बुकिंग मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से की जा सकती है। यह नई व्यवस्था अगले 2 से 4 दिनों में पूरी तरह प्रभावी हो जाएगी। वर्तमान में ट्रायल के तौर पर कुछ चुनिंदा केंद्रों पर इसे शुरू किया गया है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
