Ayodhya Ram mandir: अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए खुला भव्य राम दरबार
punjabkesari.in Sunday, Jun 15, 2025 - 07:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अयोध्या (उ.प्र.) (प.स.): अयोध्या में राम मंदिर की पहली मंजिल पर स्थापित भव्य राम दरबार शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मंदिर न्यास द्वारा शुक्रवार देर शाम को इस संबंध में निर्णय लिए जाने के बाद शनिवार से राम मंदिर में आने वाले भक्त राम दरबार में प्रवेश कर सकेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि चूंकि फैसला देर शाम को लिया गया था इसलिए शनिवार को दर्शन के लिए केवल 2 पाली-शाम 5 से 7 बजे और शाम 7 से 9 बजे तक के लिए सीमित संख्या में पास की व्यवस्था की गई।
मिश्रा ने कहा कि स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने भक्तों को दरबार में जाने की अनुमति दी। उन्होंने बताया कि राम लला के दर्शन के लिए दिए जाने वाले पास की तरह, राम दरबार में जाने के इच्छुक लोगों के लिए भी पास उपलब्ध कराए जाएंगे। भगवान राम के शाही स्वरूप राम दरबार और राम जन्मभूमि परिसर के अंदर 8 नवनिर्मित मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को हुई।