Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम के लिए चेन्नई में बना 2.5 किलो का धनुष

punjabkesari.in Saturday, Jan 13, 2024 - 07:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

लखनऊ (प.स.): अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला (भगवान राम) की प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अयोध्या स्थित अमाव राम मंदिर द्वारा 2.5 किलोग्राम का धनुष भेंट किया जाएगा। अयोध्या के अमाव राम मंदिर के ट्रस्टी शायन कुणाल ने कहा, “22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के लिए चेन्नई से धनुष और तीर ला रहे हैं जो श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 19 जनवरी को यह दान कर दिया जाएगा।” 

शायन कुणाल ने बताया, “यह विशेष धनुष वाल्मीकि रामायण में इसके वर्णन के अनुसार बनाया गया है। रामायण में विभिन्न तीरों के संबंध में भी वर्णन किया गया है। इसे चेन्नई के कुशल कारीगरों ने बनाया है। इस धनुष को बनाने में 23 कैरेट सोने का उपयोग किया गया है। 2.5 किलोग्राम भारी धनुष को बनाने में लगभग 600-700 ग्राम सोने का उपयोग किया गया है व इसे बनाने में लगभग 2 महीने का समय लगा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News