Shree Ram Janmabhoomi: राष्ट्रपति मुर्मू ने किए रामलला के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 07:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (एजैंसी) : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बुधवार को यहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर दिव्य व भव्य बन रहे राम मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया। मुर्मू ने दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान रामलला के आरती में शामिल होकर दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास, गोपाल दास एवं तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा मौजूद थे। इससे पहले राष्ट्रपति ने प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर मत्था भी टेका फिर वहां से सीधे श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन किया तथा भव्य और दिव्य बन रहे राम मंदिर का बारीकी से अवलोकन भी किया।  

राष्ट्रपति ने कुबेर टीले पर बने शिव मंदिर का भी वहां जाकर दर्शन-पूजन किया। सरयू सलिला की संतों के द्वारा मंत्रोच्चारण से आरती किया। सरयू सलिला में आरती के दौरान संतों ने रामनामा ओढ़ाया। उनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को भी रामनामी उढ़ाया गया। सरयू सलिला में सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News