Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कॉरिडोर की तस्वीरें जारी, देखें पूरा नजारा

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2023 - 10:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर 10 फीट ऊंचे खंभे तैयार हो चुके हैं। इसके बाद अब छत डालने का निर्माण जारी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा राम मंदिर की इन नई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जारी किया गया। 

The sanctum sanctorum of Ramlala is ready रामलला का गर्भगृह बनकर हुआ तैयार
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के द्वारा राम मंदिर के गर्भगृह की छत की फोटो व वीडियो जारी की गई है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि रामलला का गर्भगृह बनकर तैयार हो चुका है।

PunjabKesari Ayodhya Ram Mandir

गर्भगृह की दीवारों की नक्काशी दिल और मन को मोह लेने वाली है। गर्भगृह की छत के बीच बनी नक्काशी के नीचे सिंहासन पर रामलला विराजमान होंगे। बताया जा रहा है कि मंदिर के निर्माण के लिए राजस्थान और कर्नाटक से खास पत्थर मंगवाए गए हैं। इसमें बने डिजाइन के लिए पिंक सैंड स्टोन का इस्तेमाल किया गया है। दीवार और छत बनकर तैयार हो चुकी है लेकिन फर्श और बाहर का काम अभी बाकी है।

PunjabKesari Ayodhya Ram Mandir

Dharamshala and hotel will be built for the passengers यात्रियों के लिए बनेगी धर्मशाला और होटल
राम मंदिर के ट्रस्टी चंपत राय ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए होटल, रेस्त्रां और धर्मशालाएं बनाई जाएंगी। इस धर्मशाला में कम से कम 25 हजार यात्रियों के ठहरने की सुविधा होगी। धर्मशाला से रामलला तक पहुंचने का रास्ता 700 मीटर लंबा है। 

PunjabKesari Ayodhya Ram Mandir

Lord's birth festival will be celebrated on Ram Navami राम नवमी पर मनाया जाएगा भगवान का जन्म उत्सव
अगले वर्ष 2024 में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम लला के जन्मोत्सव राम नवमी के शुभ अवसर पर यहां उत्सव मनाया जाएगा। भगवान राम का जन्म दोपहर 12:00 बजे हुआ था। उसी समय पर सूर्य की किरणें कुछ समय के लिए रामलला की प्रतिमा पर पड़ेंगी। इस दौरान रामलला के दर्शन बहुत ही सुंदर और विशाल होंगे। खगोल शास्त्री अभी इस पर काम कर रहे हैं। 

PunjabKesari Ayodhya Ram Mandir

कहते हैं जब भगवान श्री राम का जन्म हुआ था उस समय कड़कती धूप थी। साथ में सौम्य और ठंडी घटाएं अपने चरम पर थी। सरयू के जल की शीतल हवाएं भगवान का सानिध्य प्राप्त कर रही थी।

Letter sent to PM for inauguration इनॉगरेशन के लिए PM को भेजी गई चिट्ठी
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जनवरी 2024 में होगी। इस समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेज दिया गया है और इसी के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए करीब 10 हजार लोगों को आमंत्रण भेजा जाएगा। 

PunjabKesari Ayodhya Ram Mandir

प्रधानमंत्री को 15 जनवरी से 24 जनवरी 2024 के बीच की डेट्स दी गई हैं लेकिन इसका अंतिम फैसला प्रधानमंत्री ही करेंगे।

PunjabKesari Ayodhya Ram Mandir

The statue of 5 year old Shriram will be installed in Ram temple राम मंदिर में लगेगी 5 साल के श्रीराम की मूर्ति
अयोध्या के राम मंदिर में 5 साल के भगवान राम की मूर्ति लगाई जाएगी। 2023 में अक्टूबर तक मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा कर लिया जाएगा और बाकि का काम दिसंबर तक खत्म हो जाएगा। ये बातें श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के द्वारा बताई गई हैं।

PunjabKesari Ayodhya Ram Mandir


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News