Ram mandir: पहली बार करोड़ों रामभक्त देखेंगे रामलला के जन्मोत्सव की झांकी
punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 12:10 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अयोध्या (इंट.): राम मंदिर निर्माण के साथ ही इस बार अयोध्या में राम नवमी भव्य तरीके से मनाई जाएगी। रामनवमी पर रामलला इस बार पीले रंग के वस्त्र पहनेंगे और उनके आंगन में पहली बार बधाई भी होगी। अयोध्या की श्रीरामजन्मभूमि पर राम दरबार में जन्मोत्सव की झांकी पहली बार करोड़ों रामभक्त देख सकेंगे। इसके साथ ही हर श्रद्धालु को इस उत्सव का महाप्रसाद भी दिया जाएगा।
जन्मोत्सव के समय रामलला के दरबार में मुश्किल से 100 लोग शामिल हो सकेंगे, जबकि करीब 50 लाख लोगों के अयोध्या पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दूरदर्शन से रामलला के जन्मोत्सव का प्रसारण करने की बात कर ली है।
पीले रंग के वस्त्र और सोने के आभूषण पहनाए जाएंगे
मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि अनेक दिव्य नदियों के जल और रसायनों से रामलला को स्नान करा कर उन्हें पीले रंग के वस्त्र और सोने के आभूषण पहनाए जाएंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राम मेहर हत्याकांड : मां ने कहा बेटों ने पिता को मारा, अब मृतक के भाई ने पत्नी पर ही लगा दिया हत्या की साजिश का आरोप(VIDEO)

बजरंगबली की कृपा चाहते हैं तो मंगलवार को जरूर करें ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

स्त्रियों का जहां होता है अपमान वहां नहीं ठहरती मां लक्ष्मी, रहता है दरिद्रता का वास

अमेरिका में वाशिंगटन के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुसा निजी विमान क्रैश