August 2023 Virgo Horoscope: जानें, कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 01:56 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Virgo August 2023 Horoscope: आज बात करेंगे कन्या राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा ? दूसरे भाव में केतु का गोचर हो रहा है। ये शुभ नहीं है। चंद्रमा चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि छठे भाव में शुभ गोचर में हैं। राहु और गुरु अष्टम भाव में हैं। मंगल बारहवें भाव में हैं और शुभ गोचर में नहीं हैं। शुक्र बारहवें भाव में शुभ गोचर में हैं। 7 अगस्त को शुक्र गोचर कर जाएंगे और लग्न में आ जाएंगे। अगला गोचर 17 अगस्त को होगा। सूर्य अपनी राशि में आ जाएंगे। सूर्य का फल आपको शुभ नहीं मिलेगा। 18 अगस्त को मंगल लग्न में आ जाएंगे आपकी कुंडली में।

Status of Karma Sthana in the month of August अगस्त महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: बुध 23 अगस्त को वक्री हो जाएंगे और अस्त भी हो जाएंगे। 23 अगस्त से पहले-पहले समय ठीक रहेगा कारोबार के लिए लेकिन इसके बाद कोई न कोई दिक्कत आ सकती है। उन लोगों के लिए समय ज्यादा बढ़िया रहेगा जिनका काम विदेश से जुड़ा है। गुरु की दृष्टि धन भाव के ऊपर है। मनी फ्लो बिल्कुल भी नहीं रुकेगा। सूर्य बारहवें भाव में हैं। खर्चा होता रहेगा लेकिन मनी फ्लो भी बना रहेगा।

Relationship status in  August अगस्त महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप भाव का स्वामी गुरु बनता है। सप्तम भाव के स्वामी का अष्टम भाव में चले जाना बढ़िया नहीं है। मैरिड लाइफ में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, धैर्य से काम लें। मंगल 18 अगस्त को सप्तम और सप्तमेश दोनों को देखेंगे। शनि अष्टम को देख रहे हैं। सिंगल के लिए समय थोड़ा इन्तजार वाला रहने वाला है।

Health status in the month of August अगस्त महीने में सेहत की स्थिति: सेहत के भाव का स्वामी शनि है। शनि वहां पर खुद विराजमान हैं। यदि दशा शनि की चल रही है तो सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। 17 अगस्त के बाद थोड़ी सी दिक्कत हो सकती है। बुध लग्न के स्वामी हैं और सूर्य के साथ चले गए हैं। आंखों और दांतों से जुड़ी समस्या होने की संभावना है।

Status of education in the month of  August अगस्त महीने में शिक्षा की स्थिति: उन लोगों के लिए समय बढ़िया है, जिनका काम रिसर्च से जुड़ा है। जो मेडिकल, आई.टी का कोर्स कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News