August 2023 Pisces Horoscope: जानें, मीन राशि के लिए अगस्त महीने का हाल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 01, 2023 - 09:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pisces August 2023 Horoscope: आज बात करेंगे मीन राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा ? शनि आपकी कुंडली में बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। मीन जल तत्व की राशि होती है तो आपको चिंता करने की ज्यादा जरुरत नहीं है। गुरु दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ये शुभ गोचर है। शुक्र, मंगल और बुध तीनों छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। इनमें से शुक्र का गोचर शुभ नहीं है। केतु अष्टम में शुभ गोचर में नहीं हैं। चंद्रमा नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं।

7 अगस्त को सबसे पहले शुक्र राशि बदलेंगे और सप्तम स्थान में आ जाएंगे। शुक्र इस भाव के कारक ग्रह हैं। मंगल और बुध शुभ गोचर में हैं। 17 अगस्त को सूर्य का गोचर शुभ हो जाएगा। सूर्य अपनी छठी राशि में आ जाएंगे। मंगल 18 अगस्त को सप्तम भाव में आ जाएंगे। बुध 23 अगस्त को वक्री हो जाएंगे।

Status of Karma Sthana in the month of  August अगस्त महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कारोबार का स्वामी गुरु है और गुरु अपने से पंचम में बैठ गए हैं। कारोबार और नौकरी में बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। मनी फ्लो को कोई दिक्कत नहीं आएगी। मंगल और गुरु देखते रहेंगे पांचवी दृष्टि से। धन भाव के साथ गुरु का संबंध बनता है तो धन योग बनता है। खर्चा थोड़ा सा बढ़ सकता है क्योंकि शनि खर्चें वाले भाव में हैं। केतु की दृष्टि पड़ रही है खर्चें वाले भाव में।

Relationship status in  August अगस्त महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव में शुक्र और मंगल रहेंगे। फैमिली वाले भाव में गुरु राहु हैं। 18 अगस्त के बाद अपने गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखें। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उन्हें पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। मूवी, डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

Health status in the month of August अगस्त महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ भाव का स्वामी सूर्य शुभ गोचर में आ जाएंगे। शनि और मंगल आमने-सामने एक-दूसरे को ज्यादा प्रभावित करेंगे। जो लोग सर्जरी करवाने की सोच रहे हैं, वो अपनी सेहत का ध्यान रखें।

Status of education in the month of  August अगस्त महीने में शिक्षा की स्थिति: एजुकेशन के लिहाज से समय बढ़िया है। महीने की शुरुआत में चंद्रमा गुरु के प्रभाव में रहेंगे। चंद्रमा पंचम के स्वामी हैं। पंचम से हायर एजुकेशन देखी जाती है। गुरु बुध को लगातार देखते रहेंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News