Ashadha Purnima ke Upay: आषाढ़ पूर्णिमा के दिन करें यह उपाय, पितरों का बना रहेगा आशीर्वाद

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2024 - 11:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ashadha Purnima ke Upay: पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन पूर्णिमा तिथि पड़ती है। इस तिथि पर गंगा स्नान और दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस बार आषाढ़ पूर्णिमा का व्रत 20 जुलाई, शनिवार के दिन रखा जाएगा, जबकि आषाढ़ पूर्णिमा का स्नान और दान 21 जुलाई रविवार को होगा। शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि पूर्वजों की पूजा और श्राद्ध कर्म के लिए उचित मानी जाती है। इस दिन कुछ खास उपायों को करने से पितरों को प्रसन्न किया जा सकता है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं, आषाढ़ पूर्णिमा पर किए जाने वाले उपायों के बारे में-

PunjabKesari Ashadha Purnima ke Upay
Ashadha Purnima 2024 Upay आषाढ़ पूर्णिमा 2024 उपाय
मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए उपाय

आषाढ़ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमल के फूल, लाल गुलाब, गुड़हल का फूल, पीली कौड़ियों को अर्पित करें। साथ ही मां लक्ष्मी को खीर और दूध से बनी सफेद मिठाई का भोग लगाएं। इस उपाय को करने धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।

PunjabKesari Ashadha Purnima ke Upay

पितरों को प्रसन्न करने के लिए उपाय
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पितरों को खुश करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर इसके बाद पितरों को याद करते हुए उनका जल, काले तिल और कुश से तर्पण करें। इस उपाय को करने से पितर तृप्त होते हैं और अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं।

PunjabKesari Ashadha Purnima ke Upay
कुंडली दोष से मुक्ति पाने के लिए उपाय
आषाढ़ पूर्णिमा पर रात के समय चंद्रमा को कच्चे दूध में पानी और सफेद फूल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

PunjabKesari Ashadha Purnima ke Upay

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News