Ashadha gupt Navratri 2022: इस विधि से करें घट स्थापना, पूरी होगी हर कामना

punjabkesari.in Thursday, Jun 30, 2022 - 07:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ashadha Gupt Navratri 2022 Ghatsthapna Shubh Muhurt: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि आज 30 जून 2022 दिन गुरुवार  आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरम्भ हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः 5 बजकर 26 मिनट से लेकर 6 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इस दिन ग्रहों के कारण कुछ विशेष योग बन रहे हैं, जिस कारण से गुप्त नवरात्रि का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। इस दिन गुरू पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, विडाल योग, अडाल योग बन रहे हैं। इसी के साथ-साथ पुष्य नक्षत्र का भी संयोग रहेगा, जिससे कि इन योगों का महत्व और अधिक हो जाता है। इस शुभ समय के दौरान किया गया कोई भी शुभ कार्य बहुगुणा प्रभाव बनाता है। 

PunjabKesari Ashadha Gupt Navratri 2022 Ghatsthapna Shubh Muhurt

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari Ashadha Gupt Navratri 2022 Ghatsthapna Shubh Muhurt

इस गुप्त नवरात्रि के दौरान माता की दस महाविद्याओं की विधि पूर्वक पूर्जा-अर्चना करने से मानव जीवन में जितने भी सुख होते हैं वह प्राप्त होते हैं और जितनी भी समस्याएं होती हैं उनका समाधान होकर छुटकारा मिल जाता है। यह दस महाविद्याएं इस प्रकार से हैं - मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्तिका कहें या मां चिंतपूर्णी एक ही बात है, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, शत्रु संहारक मां बगलामुखी, मातंगी और मां कमला देवी। मां के उपरोक्त दस रूपों का अलग-अलग महत्व है। जिस प्रकार से धरती लोग पर अलग-अलग कार्यों के विभाग होते हैं, ठीक उसी प्रकार सभी देव आत्माओं के भी कार्यों के अनुसार अलग-अलग विभाग होते हैं। जैसी जिसकी समस्या उसे वैसी ही देवआत्माओं की शरण में जाना चाहिए।

PunjabKesari Ashadha Gupt Navratri 2022 Ghatsthapna Shubh Muhurt
Sanjay Dara Singh
AstroGem Scientist
LLB., Graduate Gemologist GIA (Gemological Institute of America), Astrology, Numerology and Vastu (SSM)

PunjabKesari Ashadha Gupt Navratri 2022 Ghatsthapna Shubh Muhurt

PunjabKesari Ashadha Gupt Navratri 2022 Ghatsthapna Shubh Muhurt


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News