अपना मान-सम्मान बनाए रखने के लिए इन लोगों से न करें विवाद

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2015 - 02:09 PM (IST)

अपने दैनिक जीवन में हम बहुत से लोगों के संपर्क में आते हैं। किसी से अच्छे तो किसी से बुरे संबंध बनते हैं। कुछ लोग ऐसे आते हैं हमारे जीवन में जिनसे न चाह कर भी हमें संबंध रखना पड़ता है। कई बार तो छोटी-छोटी बातों को लेकर हमारा किसी से विवाद हो जाता है। जिससे हमारे ही मान-सम्मान को ठेस लगती है। एक चुप से सौ सुखों का उदय होता है। 

मनु स्मृति में एक श्लोक के माध्यम से बताया गया है 15 ऐसे शख्स हैं जिनसे कभी विवाद नहीं करना चाहिए।

श्लोक

ऋत्विक्पुरोहिताचार्यैर्मातुलातिथिसंश्रितैः।

बालवृद्धातुरैर्वैधैर्ज्ञातिसम्बन्धिबांन्धवैः।।

मातापितृभ्यां यामीभिर्भ्रात्रा पुत्रेण भार्यया।

दुहित्रा दासवर्गेण विवादं न समाचरेत्।।

अथार्त- यज्ञ करने वाले, पुरोहित, आचार्य, मेहमान, मां,  पिता, मामा एवं अन्य रिश्तेदार, भाई,  बहन, पुत्र,  पुत्री,  पत्नी,  पुत्रवधू,  दामाद और घर के नौकर।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News