April 2023 Monthly rashifal Cancer- जानें, अप्रैल का महीना कर्क राशि के लिए क्या लेकर आया है

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2023 - 10:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April 2023 Monthly rashifal Cancer: आज बात करेंगे कि कर्क राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहने वाला है। कर्क राशि के जातक 17 जनवरी के बाद थोड़े परेशान रहेंगे क्योंकि शनि की ढैया शुरू हो चुकी है। हालांकि आपकी कुंडली में शनि दो घरों के मालिक होते हैं। एक सप्तम और एक अष्टम। दोनों ही भाव अच्छे भाव नहीं हैं। यदि दशा शनि की चल रही है तो हो सकता है थोड़ी सी दिक्कत हो जाए लेकिन अप्रैल में आपकी राशि के स्वामी चन्द्रमा बनते हैं। केतु चौथे भाव में हैं। शनि अष्टम भाव में है। गुरु का गोचर नौवें भाव में हो रहा है। ये भाव शुभ है। गुरु जब चन्द्रमा को देखते हैं तो बहुत पॉजिटिव परिणाम देते हैं। बुध, शुक्र का गोचर दसवें भाव में हो रहा है। ये गोचर शुभ नहीं है। मंगल बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र का गोचर 6 अप्रैल को हो जाएगा, ग्यारहवें भाव में। ये शुभ गोचर में आ जाएंगे। शुक्र चौथे भाव के स्वामी हैं। इसके बाद सूर्य का गोचर होगा। सूर्य आपकी कुंडली में नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं, फिर दशम भाव में गोचर करना शुरू करेंगे। 22 अप्रैल को गुरु दशम भाव में गोचर कर जाएंगे। ये शुभ गोचर नहीं रहेगा। ये भाग्य स्थान के स्वामी हैं। यदि दशा या अंतर्दशा चल रही है तो हो सकता है काम में थोड़ी रूकावट देखने को मिले।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Economic condition of Cancer कर्क राशि की आर्थिक स्थिति:
आपकी कुंडली में मंगल कर्म स्थान के स्वामी बनते हैं और बाहरवें भाव में बैठे हैं। जो शुभ गोचर में नहीं है लेकिन गुरु की दृष्टि जब चंद्रमा के ऊपर पड़ती है तो मनी का फ्लो बना रहता है। शुक्र अच्छे गोचर में आ जाएंगे। यदि आप प्रमोशन के बारे में सोच रहे हैं वो इच्छा पूरी हो सकती है। आय और कर्म के लिहाज से अप्रैल का महीना शुभ रहेगा।

Health Status of Cancer कर्क राशि की स्वास्थ्य स्थिति: हेल्थ भाव में स्वामी आपकी कुडंली में गुरु हैं और वो शुभ गोचर में हैं। बहुत दिक्कत नहीं आने वाली। छठे भाव के ऊपर राहु और मंगल दोनों की दृष्टि पड़ रही है। हो सकता है मानसिक परेशानी के शिकार हो जाएं। इस महीने अपने इमोशन को कंट्रोल में रखें।

Relationship Status of Cancer कर्क राशि के रिश्ते की स्थिति: मैरिड कपल्स के लिए थोड़ी सी दिक्कत आ सकती है। सप्तम के स्वामी अष्टम में गोचर कर रहे हैं। चौथे भाव में केतु का गोचर है, उसकी दृष्टि शनि के ऊपर पड़ रही है। केतु एक ऐसे ग्रह हैं जो झगड़ा करवाते हैं। केतु मंगल की तरह फल करते हैं। पार्टनर की हेल्थ को लेकर थोड़ा सावधान रहें। जो सिंगल हैं उनके लिए शुक्र अच्छा काम करेंगे। शुक्र रोमांस के कारक ग्रह हैं। शुक्र से शादी देखी जाती है। शुक्र जब ग्यारहवें भाव में आ जाएंगे तो पंचम को देखेंगे। पंचम निश्छल प्रेम का भाव है। शुक्र की मेहरबानी से आपको पार्टनर मिल सकता है।

स्टूडेंट्स के लिए भी समय बहुत अच्छा है। गुरु पंचम को सक्रिय कर रहे हैं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News