आपका राशिफल- 3 जुलाई ,  2024

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2024 - 07:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज ऑफिस में आपका रुतबा प्रभावशाली रहेगा। क्लाइंट के पास अटका पेमेंट प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक रहेगी। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। गले में इन्फेक्शन और बुखार जैसी स्थिति रहेगी।

वृष राशि वालों परिवार में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। रुके हुए ज्यादातर काम पूरे होंगे। आस-पास के लोगों से अच्छी सलाह मिल सकती है। लवमेट के साथ आज आप कहीं ड्राइव पर जा सकते हैं, जिससे आपके संबंध में मधुरता बढ़ेगी।

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन परेशानी से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी का व्यवहार आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधान रहें। कोई भी कार्य करने से पहले अपने जीवनसाथी से सलाह ज़रूर लें। बाहर का खाना खाने से बचें।

कर्क राशि वालों किसी पुराने दोस्त से आपकी सामाजिक मीडिया पर बात हो सकती है। किसी रिश्तेदार के घर जाना हो सकता है। निजी परेशानियों को दूर करने में मदद मिलेगी। काम के सिलसिले में कोई ठोस निर्णय लेने पड़ सकते हैंं। सेहत अच्छी रहेगी। 

सिंह राशि वालों आज दिन बेहद शानदार रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। बच्चे अपनी पढ़ाई को छोड़कर खेलकूद में ज्यादा ध्यान देंगे। हेल्थ को लेकर परेशानी हो सकती है, थोड़ा ध्यान रखें।

कन्या राशि वालों आज आपका दिन परेशानी वाला रहेगा। किसी बात को लेकर रिश्तेदारों से बहस होने होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। काम का दबाव रहेगा। विवाहितों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

तुला राशि वालों दफ्तर में बॉस आपसे बहुत खुश होंगे। आज आपको कहीं से धन लाभ हो सकता है, जिससे घर में खुशियों का आगमन भी होगा। बच्चों के लिए मौज-मस्ती भरा दिन रहेगा। इस राशि के बुजुर्गों को घुटनों का दर्द तकलीफ दे सकता है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में मिठास आएगी। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि वालों आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी अजनबी की वजह से मूड थोड़ा खराब हो सकता है। सरकारी कार्यों में रूकावट आएगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। सेहत के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ा सकती है। सैलरी न आने की वजह से कई काम अधूरे रह सकते हैं। कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। दफ्तर के किसी काम को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। घर में आज आप पूरे परिवार के साथ बैठकर अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं तो अभी के लिए उसे स्थगित रखें। कानूनी विषयों से जुड़े स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुकून भरा रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News