आपका राशिफल- 11 दिसंबर 2025

punjabkesari.in Thursday, Dec 11, 2025 - 07:24 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में समझदारी से काम लेने की ज़रुरत है। दोस्त से किसी बात पर बहस हो सकती है। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखने की ज़रुरत है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। व्यापार में धन लाभ के योग है। सेहत सामान्य रहेगी।
 
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल  रहेगा। आज आपकी बातें दूसरों पर गहरा असर डाल सकती है। किसी नई योजना का शुभारंभ हो सकता है। रिश्तों में पुराने मतभेद कम होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर महसूस होगी। तला भुना खाने से परहेज़ करें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कामकाज के चलते लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी आयोजन की चर्चा हो सकती है। भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज सिर दर्द तंग कर सकता है।  

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपकी ऊर्जा आसपास के लोगों को भी प्रेरित कर सकती है। करियर में कोई चौंकाने वाला अवसर मिल सकता है। कोई अधूरा काम पूरा होने से राहत मिलेगी। पैसों का फ्लो संतुलित रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
 
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार  रहेगा। बच्चे  किसी चीज़ की मांग कर सकते हैं। धन को लेकर समझदारी भरा निर्णय लेना जरूरी होगा। लंबे समय से रुके काम आज पूरे हो सकते हैं। माता जी की सेहत का ख्याल रखें।  

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज अपने क्रोध को काबू में रखें नहीं तो बने  बनाए काम खराब हो सकते हैं। किसी करीबी से अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। आज पेट से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस से जुड़े मामलों में ध्यान देने की ज़रुरत है। काम में धैर्य रखना जरूरी है। किसी खास के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। यात्रा या बाहर जाने का योग बन सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कोई  खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पैसों की तंगी महसूस हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अनुकूल रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा जातक काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल जातक आज किसी से डेट के लिए पूछ सकते हैं।  बाहर का खाना खाने से परहेज़ करें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज का ज्यादातर समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में बीत सकता है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों के मामले में स्थिरता बनी रहेगी। नींद न पूरी हो पाने की वजह से थकावट  महसूस हो सकती है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपका मन आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित हो सकता है। किसी पुराने काम का समाधान अचानक मिलेगा। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा। काम में कोई नई पहल फायदे   दे सकती है । सेहत सही रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News