आपका राशिफल- 12 दिसंबर 2025
punjabkesari.in Friday, Dec 12, 2025 - 07:39 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बिज़नेस में लिया गया फैसला आपके लिए मुनाफे का रास्ता खोल सकता है। रिश्तों में पहले से ज्यादा अपनापन और समझ बढ़ेगी। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। साझेदारी वाले काम में इस समय अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में कोई खुशखबरी घर का माहौल उत्साहित कर सकती है। धन संबंधी छोटे-छोटे फायदे मिल सकते हैं। आज आपका मन पाठ-पूजा में लग सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। रिश्तों में गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। कामकाज के चलते विदेश जाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत के प्रति सतर्क रहें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस में लागू की गई नई तकनीक या रणनीति आपका समय और पैसा दोनों बचा सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। किसी नए कौशल को सीखने के लिए प्रयास कर सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार देखने को मिल सकता है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। पैसों का फ्लो संतुलित रहेगा। ठंडी चीज़ों से परहेज़ करें नहीं तो गला खराब हो सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपका क्रिएटिव आइडिया आज बिज़नेस में कमाल दिखा सकता है। सिंगल जातक आज पहली ही नज़र में किसी को पसंद कर बैठेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नए प्रोजेक्ट से आपको अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। रिश्तों में बातचीत से सभी मुद्दे हल हो जाएंगे। सामाजिक कार्य करने वालों के सम्मान में वृद्धि हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बिज़नेस करने वालों को पसंद की डील मिल सकती है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रुका हुआ कोई जरूरी कागजी काम भी पूरा हो सकता है। आज थकावट महसूस हो सकती है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अच्छा अवसर मिल सकता है। रिश्ते में रोमांस और नज़दीकियां बढ़ेंगी। यात्रा का कोई अवसर आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। दोस्तों के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। टेक्नोलॉजी में किया गया निवेश बिज़नेस को मजबूत करेगा। पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। बच्चों का प्रदर्शन पढ़ाई में बेहतर रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। साझेदारी के व्यापार में समझदारी से काम लेने की ज़रुरत है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज खुद का काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। अगर सेहत खराब चल रही थी तो उसमें सुधार देखने को मिल सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। परिवार में खुशी और हंसी का माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रुरत है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
