आपका राशिफल- 10 दिसंबर, 2025
punjabkesari.in Wednesday, Dec 10, 2025 - 07:38 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। किसी की बातों में आकर पैसों का निवेश न करें। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। बाहर का खाना न खाएं।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में चल रही समस्या का हल निकल सकता है। काम का बोझ थोड़ा बढ़ेगा लेकिन संभल जाएगा। किसी दोस्त से भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति में हल्की प्रगति संभव है।। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कोई पुराना अटका कार्य पूरा होने की संभावना है। रिश्तों में पारदर्शिता बनी रहेगी। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका ध्यान घर-परिवार पर ज्यादा रहेगा। कोई पुरानी बात मन को परेशान कर सकती है। काम में स्थिरता आएगी। किसी करीबी से सलाह फायदेमंद रहेगी। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रुरत है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। परिवार में कोई छोटा उत्सव या खुशी का माहौल बनेगा। पैसों को लेकर राहत वाली खबर मिलेगी। ठंडी चीज़ों से परहेज़ करें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज अपने व्यवहार का ध्यान रखें। कामकाज में छोटी अड़चनें आ सकती है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। आर्थिक रूप से दिन संतुलित रहेगा।आज सिर दर्द हो सकता है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी पुराने दोस्त से संपर्क हो सकता है। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। काम को लेकर नई योजना बनेगी। धन के मामले में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपका मन किसी धार्मिक कार्यो में लग सकता है। किसी ख़ास से मुलाकात हो सकती है। काम में धीरे-धीरे सुधार मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में नई शुरुआत हो सकती है। परिवार में कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। बिजनेस के चलते बाहर जाना पड़ सकता है।सेहत पहले के ठीक रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े व्यक्ति से मदद मिल सकती है। घर में शांति और सहयोग बना रहेगा। किसी योजना पर खर्च बढ़ सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापारी किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। प्रेमी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। दोस्तों से सरप्राइज मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य में सफलता मिल सकती है। पुरानी चिंताएं खत्म हो सकती है। घर खर्च बढ़ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
