आज का राशिफल 5 मार्च, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Mar 05, 2022 - 08:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोग आज अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे। किसी दोस्त की मदद से आप का कोई जरूरी काम पूरा होगा। कारोबार में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता हैं।
उपाय-   तुलसी के पौधे को जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज बिजनेस के लेनदेन में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, वर्ना नुकसान उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। बच्चे मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। आप किसी नए कोर्स में दाखिले के लिए अपने रूचि दिखा सकते हैं।
उपाय-  शिवलिंग पर पान का पत्ता चढ़ा कर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार और कारोबार के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके संपर्कों से कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आज आप अपनी बुद्धिमत्ता से अपने काम करने में सफल रहेंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।
उपाय-  चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज मित्र जरूरी कामों में मददगार रहेंगे। अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए पदोन्नति के नए-नए तरीके अपनाएंगे, जो कि आपके लिए लाभदायक रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से ली गई सलाह आपको लाभ देगी। शाम का समय जीवन साथी के साथ अच्छा बीतेगा।
उपाय-  खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन शुभ रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से मदद मिलेगी। आज आपके जीवन मे कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है।
उपाय-  गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। फैशन डिजाइन या अन्य किसी भी प्रकार के रचनात्मक काम से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। आज शाम का समय मौज मस्ती में बीतेगा। दोस्तों के साथ मिलने जुलने की योजना बना सकते हैं।
उपाय-  दुर्गा मां को लाल गुलाब का फूल अर्पित करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज मां बेटी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पुराने किए गए निवेश से कारोबार में आज लाभ होगा। शाम को आप खरीदारी के लिए जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
उपाय-  काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले स्थिति का विश्लेषण जरूर करें। आज आपके बोलचाल के रवैये में गंभीरता बढ़ सकती है। आपके कुछ दोस्त आप से नाराज हो सकते हैं। जीवन साथी से अच्छी सलाह मिलेगी।
उपाय-  लोहे की वस्तुओं का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज कोई नया निवेश करने से बचें। यदि आप संपत्ति बेचना चाहते हैं तो आज का दिन बेहतर है। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के कारण कार्यक्षेत्र से जल्दी घर आने की कोशिश करेंगे।
उपाय-  हनुमान जी को बिना चूने का मीठा पान चढ़ाए।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News