आज का राशिफल 18 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 05:11 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार के क्षेत्र में आज आप कुछ नई चुनौतियों को स्वीकार करेंगे और अपनी समझदारी तथा सूझबूझ से उनका सफल समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे। आज आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा।
उपाय- सत्यनारायण भगवान की कथा सुने।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पैसों को लेकर किसी करीबी व्यक्ति के साथ हल्की अनबन या मतभेद की स्थिति बन सकती है। ऐसे समय में धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। छोटी बातों को बढ़ावा देने की बजाय शांतिपूर्वक बातचीत करके स्थिति को संभालने का प्रयास करें।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में घर के बड़ों का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। उनका मार्गदर्शन आपको सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।
उपाय- बेसन के हलवे का सेवन करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्य क्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है और जिम्मेदारियां भी अधिक रहेगी। हालांकि आपकी मेहनत और लगन के कारण आमदनी की स्थिति अच्छी बनी रहेगी, जिससे आर्थिक संतुलन बना रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा।
उपाय- ख़राब विद्युत का सामान घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज यदि किसी प्रकार की परेशानी या मानसिक तनाव महसूस हो, तो उसे अपने तक सीमित न रखें। अपने जीवनसाथी या परिवार के सदस्यों से खुलकर बात करें, क्योंकि उनका सहयोग और सलाह आपको मानसिक राहत देने में सहायक होगी।
उपाय- मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगायें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और उत्साह से भरा रहने वाला है। आपके मन में कुछ नया और रचनात्मक करने का विचार आ सकता है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। यदि आप अपनी योजनाओं पर आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे, तो सफलता मिलने की अच्छी संभावना है।
उपाय- सफेद या हल्के सुगंधित कपड़े पहनें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बेहद लाभदायक रहेगा। आपके जरूरी कार्यों को पूरा करने में उनका योगदान कारगर साबित होगा और रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम और संतुलित दिनचर्या बनाए रखना आपके लिए आवश्यक रहेगा, ताकि आप लंबे समय तक स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहें।
उपाय- घर के दरवाजे पर जूते-चप्पल बिखरे न रहने दें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज किसी अपने या करीबी व्यक्ति से धन की प्राप्ति होने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा, जिससे आपको मानसिक शांति और संतोष का अनुभव होगा।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। युवा वर्ग आज अपने लक्ष्य को पाने के लिए अधिक मेहनत और लगन के साथ कार्य करेंगे। आपकी मेहनत आगे चलकर अच्छे परिणाम देने वाली साबित होगी। साथ ही आज आपको दूसरों की मदद करने के अवसर भी मिलेंगे, जिससे आपको आत्मिक संतोष और खुशी महसूस होगी।
उपाय- भाई के साथ अनावश्यक झगड़ा न करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
