आज का राशिफल 16 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 05:10 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपकी मेहनत, कार्यकुशलता और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी, जिससे भविष्य में पदोन्नति के रास्ते खुल सकते हैं। आज का दिन आपके करियर के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आया है।
उपाय- भगवान विष्णु की सेवा करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज पारिवारिक मामलों में थोड़ा संयम बरतने की आवश्यकता है। पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस या मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत करते समय अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान दें।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। निजी नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। किसी जरूरी काम के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी। यात्रा के दौरान जरूरी दस्तावेज और समय प्रबंधन का ध्यान रखें।
उपाय- बेसन के हलवे का सेवन करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कुछ दिनों पहले किए गए निवेश से अब लाभ मिलना शुरू हो सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति में भी सुधार महसूस होगा। आज का दिन धैर्य और सही योजना के साथ आगे बढ़ने का है।
उपाय- ख़राब विद्युत का सामान घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं को अमल में लाने का प्रयास करेंगे और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए मेहनत भी करेंगे। हालांकि आपकी अपेक्षा के अनुसार परिणाम तुरंत न मिलने के कारण मन थोड़ा उदास या निराश हो सकता है। ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि हर प्रयास का फल सही समय पर ही मिलता है।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। पढ़ाई में ध्यान एकाग्र करने में परेशानी महसूस होगी और मन बार बार भटक सकता है। ऐसे में उन्हें शांत वातावरण में अध्ययन करने और समय का सही प्रबंधन करने की आवश्यकता है। ध्यान और अनुशासन बनाए रखने से धीरे धीरे स्थिति बेहतर हो जाएगी।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आप अपने व्यक्तिगत और रुचिकर कार्यों में अधिक समय बिताना पसंद करेंगे। मनपसंद गतिविधियों में व्यस्त रहने से आपको मानसिक शांति, सुकून और राहत महसूस होगी। आज आपके लिए खुद को समझने और भीतर से संतुलित महसूस करने का अवसर लेकर आएगा।
उपाय- काले तिल का दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। परिवार के संदर्भ में, घर के बड़े सदस्यों के सम्मान और भावनाओं का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होगा। उनका आदर और सहयोग आपके पारिवारिक माहौल को सुखद बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उपाय- आलस्य से बचें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। अपनी किसी जिद या अहंकार के कारण भाइयों से संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए अपनी बातों और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। धैर्य और समझदारी से काम लेने पर आप रिश्तों को बिगड़ने से बचा पाएंगे और परिवार में सामंजस्य बनाए रख सकेंगे।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
