आज का राशिफल 14 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 05:10 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सकारात्मक रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और कुछ समय से चला आ रहा दबाव कम होगा। हालांकि आज किसी को पैसा उधार देने से बचना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि भविष्य में उसे वापस पाने में परेशानी हो सकती है।
उपाय- तांबे के बर्तन मंदिर में दान करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अपनी पढ़ाई और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का है। बेकार की गतिविधियों या समय व्यर्थ करने वाली बातों से दूर रहना जरूरी होगा। यदि वे अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएंगे, तो अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपका मन थोड़ा अशांत और परेशान रह सकता है, जिससे छोटी छोटी बातें भी आपको अधिक प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना और खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर अनबन या मतभेद होने की संभावना है। बेहतर होगा कि आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें तथा किसी भी विवाद को बढ़ाने से बचें। समझदारी और शांत स्वभाव से रिश्तों में संतुलन बनाए रखा जा सकता है।
उपाय- खोटे सिक्के घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अधिक उतावलापन या जल्दबाजी के कारण कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होने में अपेक्षा से अधिक समय लगेगा। इसलिए हर निर्णय सोच समझकर लें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पढ़ाई में नियमितता बनाए रखना और ध्यान भटकने से बचना उनके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है, जिससे घर का माहौल आनंद और उत्साह से भर जाएगा। यह खुशखबरी परिवार के सभी लोगों के लिए संतोष और खुशी का कारण बनेगी।
उपाय- जीवनसाथी को उपहार दें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए खुशियों और सकारात्मक अवसरों से भरा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता मिलने की संभावना है, जिससे उनके मन में नया उत्साह और आत्मविश्वास पैदा होगा। युवाओं के लिए आज का दिन प्रेरणादायक साबित होगा और उनके करियर को नई दिशा मिलेगी।
उपाय- काला सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपके लंबे समय से रुके हुए किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में किसी खास व्यक्ति की मदद मिल सकती है। यह सहयोग आपके लिए राहत और सफलता दोनों लेकर आएगा। इसलिए संबंधों को महत्व दें और सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त करें।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज घरेलू वातावरण आपके अनुकूल और सुखद बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, सहयोग और समझ बढ़ेगी, जिससे घर का माहौल शांत और खुशहाल बना रहेगा। आपको अपने प्रियजनों के साथ समय बिताकर मानसिक सुकून और संतोष का अनुभव होगा।
उपाय- हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
