आज का राशिफल 13 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 05:10 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक साबित होगा। पहले किए गए किसी निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। यह लाभ भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्य क्षेत्र में आज आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। यह आपके कौशल और क्षमता को प्रदर्शित करने का अच्छा मौका होगा। यदि आप पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ कार्य करेंगे, तो यह प्रोजेक्ट भविष्य में आपके लिए सफलता और पहचान दोनों लेकर आ सकता है।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। लोगों की मदद करने या समाज से जुड़े कार्यों में भाग लेने से आपको आत्मिक संतोष मिलेगा और आपकी छवि भी सकारात्मक बनेगी। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में पिता के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। ऐसे में धैर्य और सम्मान बनाए रखना जरूरी होगा। शांतिपूर्वक बातचीत करने से स्थिति जल्दी सामान्य हो जाएगी।
उपाय- परनिंदा से बचें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा और वे अपने लक्ष्य को लेकर अधिक गंभीर दिखाई देंगे। उनकी एकाग्रता और मेहनत अच्छे परिणाम दिलाने में सहायक होगी। यदि वे इसी तरह नियमित प्रयास करते रहेंगे, तो सफलता उन के करीब आती जाएगी।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में आज कुछ नई जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। शुरुआत में ये जिम्मेदारियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण लगेगी, लेकिन आपकी समझदारी और संतुलित व्यवहार से आप उन्हें अच्छे तरीके से निभाने में सफल रहेंगे।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापार के क्षेत्र में आपकी बुद्धिमत्ता और सूझबूझ काम आएगी। किसी जटिल समस्या का समाधान निकालने में आप सफल हो सकते हैं, जिससे आपके काम में स्थिरता और प्रगति दोनों आएंगी। घर के बड़ों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है।
उपाय- बच्चों को खट्टी मिट्ठी टॉफ़ी खाने को दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज काम का दबाव अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र के कार्यों की अधिकता के कारण आपको घर पर भी कुछ काम करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी मेहनत और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज घर के बड़ों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। उनकी मदद से आप अपने लंबे समय से रुके हुए व्यावसायिक कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे मन में राहत और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News