आज का राशिफल 7 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 07:29 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। स्वार्थी या नकारात्मक सोच वाले व्यक्तियों से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी। उनकी गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है और आपका ध्यान महत्वपूर्ण कार्यों से हटा सकती है। इसलिए अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें और ऐसे लोगों के प्रभाव से खुद को दूर रखें, तभी आप सही दिशा में आगे बढ़ पाएंगे।
उपाय- पिता का आशीर्वाद लें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपका दिन कुछ चुनौतियों से भरा हुआ रहेगा। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर अनबन होने की सम्भावना है, जिससे परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। ऐसे समय में घर के बड़ों से सलाह लेकर काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- घर में चांदी के बर्तन रखें और उनका उपयोग करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। आपकी प्रतिभा को पहचान मिल सकती है और किसी पुरस्कार या सम्मान से नवाजे जाने की सम्भावना है। यह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ मन की बात साझा करेंगे, जिससे आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होगा। संभव है कि आप उन्हें कहीं घूमने-फिरने के लिए भी ले जाएं, जिससे रिश्ते में ताजगी और खुशी बनी रहेगी।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन लाभप्रद रहने वाला है। आपकी कंपनी को आयात निर्यात के क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। यह सफलता आपके व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगी और आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाएगी।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आप जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है, इसलिए अपने महत्वपूर्ण कार्यों को आज प्राथमिकता देना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। युगल प्रेमियों के लिए आज का दिन खास रहेगा। उनके बीच आपसी समझ, भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास और मजबूत होगा। आप एक-दूसरे के साथ समय बिताकर रिश्ते में नई ताजगी महसूस करेंगे। घर के बड़ों को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- किसी की बुराई न करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आप जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदनशील रहेंगे और उनकी मदद करने का भाव आपके भीतर बना रहेगा। इससे आपको आत्मिक संतोष मिलेगा और समाज में आपकी छवि सकारात्मक बनेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- कौवों को रोटी दें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। यदि आप व्यवसाय में नई योजनाएं शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल है। आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं और भविष्य में अच्छे परिणाम देने वाली साबित होंगी। आज प्रभावशाली लोगों के साथ आपका संपर्क दायरा बढ़ेगा, जो भविष्य में नए अवसर दिलाने में सहायक रहेगा।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
