आज का राशिफल 26 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 01:20 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए कार्यों पर विचार-विमर्श करने के लिए अनुकूल रहेगा। यदि कोई निवेश, खरीद बेच या आर्थिक योजना लंबे समय से अटकी हुई थी, तो आज उस दिशा में सकारात्मक बातचीत और प्रगति होने की संभावना है। सही सलाह और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज किसी खास मित्र से मुलाकात होने की प्रबल संभावना है। यह मुलाकात आपके लिए खुशी और मानसिक सुकून लेकर आएगी। पुराने संबंधों में फिर से गर्मजोशी और अपनापन महसूस होगा। किसी पुराने प्रयास या मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है, जिससे आपका आत्मविश्वास और मनोबल दोनों बढ़ेंगे।
उपाय- चावल बहते पानी में प्रवाहित करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज परिवार के साथ मनोरंजन या घूमने-फिरने से जुड़ा कोई प्रोग्राम बन सकता है। यह यात्रा आपको मानसिक ताजगी और खुशी देगी तथा रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ी राहत महसूस होगी। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा करना या उनसे अधिक संपर्क रखना उचित नहीं रहेगा। सतर्क रहना और अपनी निजी बातों को सीमित रखना आपके लिए सुरक्षित रहेगा।
उपाय- घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपको अपने गुस्से और प्रतिक्रियाओं पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। छोटी छोटी नकारात्मक बातों पर क्रोधित हो जाना आपके बनते हुए कार्यों में बाधा डाल सकता है। साथ ही इससे आपके मान-सम्मान और छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए हर परिस्थिति में धैर्य और समझदारी बनाए रखें।
उपाय- घर में साफ-सफाई रखें, कचरा जमा न होने दें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अपने व्यवहार को संयमित और संतुलित रखना आज बेहद जरूरी है। विनम्रता और शांत स्वभाव से आप न केवल रिश्तों को बेहतर बनाए रख पाएंगे, बल्कि कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल सकेंगे।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज विशेष रूप से मशीनरी, फैक्ट्री या कारखाने से जुड़े व्यवसाय में किसी प्रकार के नुकसान या तकनीकी समस्या की संभावना बन सकती है। इसलिए उपकरणों, कर्मचारियों और कार्यप्रणाली से संबंधित हर पहलू पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा। छोटी सी लापरवाही भी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज व्यवसाय से जुड़े कामों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। यदि आप सोच-समझ कर और सही रणनीति के साथ निवेश या कार्य करेंगे, तो अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यक्तिगत और सामाजिक कार्यों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य और सहयोग देखने को मिलेगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। साथ ही मनोरंजन, घूमने-फिरने या परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन हल्का और प्रसन्न महसूस करेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपकी उपलब्धियों और प्रगति को देखकर कुछ लोग ईर्ष्या महसूस कर सकते हैं और आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश भी कर सकते हैं। लेकिन आपको इन बातों से प्रभावित हुए बिना अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान बनाए रखना होगा।
उपाय- मसूर की दाल जल में प्रवाहित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
