आज का राशिफल 24 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 01:25 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज परिवार में भविष्य से जुड़ी किसी महत्वपूर्ण योजना पर चर्चा होगी। यह योजना घर की प्रगति, आर्थिक स्थिरता या किसी नए निर्णय से संबंधित हो सकती है, जिससे सभी सदस्यों में उत्साह बना रहेगा।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पिछले कुछ समय से चल रही मानसिक उथल-पुथल और तनाव से आज राहत मिलने की सम्भावना है। परिस्थितियां धीरे धीरे आपके पक्ष में आती नजर आएंगी, जिससे मन में शांति और संतुलन महसूस होगा।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह और अनुभव आज आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होंगे। उनके मार्गदर्शन का अनुसरण करने से आप निर्णय लेने में अधिक सहज और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। उनकी समझदारी और आशीर्वाद आपके लिए सही दिशा तय करने में सहायक सिद्ध होंगे।
उपाय- पूर्वजों की बनाई परंपराओं का पालन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपको विशेष रूप से सतर्क और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर नजर रखें, क्योंकि वे आपके काम या योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को सोच-समझ कर लें और अपनी योजनाओं को अधिक लोगों के साथ साझा करने से बचें।
उपाय- सिर ढक कर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। युवा वर्ग यदि अपने किसी प्रोजेक्ट या प्रयास में मनचाहे परिणाम नहीं पा रहे हैं, तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। यह समय धैर्य और दोबारा प्रयास करने का है। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी, बस निरंतरता और आत्मविश्वास बनाए रखें।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में अधिक उलझने से बचें, क्योंकि इससे अनावश्यक तनाव और परेशानी बढ़ सकती है। अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित रखना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों और लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें और हर बात की पूरी जांच पड़ताल के बाद ही निर्णय लें। आपकी सतर्कता ही आपको नुकसान से बचाएगी।
उपाय- लक्ष्मी माता के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज परिवारजनों और जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। उनके समर्थन की वजह से आप अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे, जिससे कार्यों में सफलता मिलने के साथ-साथ मानसिक शांति प्राप्त होगी। घर का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक रहेगा।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ, चालाकी से दूर रहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में अलगाव की स्थिति बन सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर गलतफहमियां बढ़ने की संभावना है, इसलिए धैर्य और समझदारी से रिश्तों को संभालना जरूरी होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।  
उपाय- आलस्य से बचें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। जल्दबाजी या बिना जांच-पड़ताल के लिया गया फैसला नुकसान या धोखे का कारण बन सकता है। विशेष रूप से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबार में नई उपलब्धियां मिलने की सम्भावना है, जो आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News