आज का राशिफल 26 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 01:00 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी नए अवसर, इंटरव्यू या नौकरी से संबंधित शुभ सूचना मिलने की संभावना है। यह खबर आपके भविष्य के लिए उत्साहजनक साबित हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ मतभेद या विवाद की स्थिति बन सकती है। बातचीत में संयम और धैर्य बनाए रखें तथा छोटी बातों को बढ़ाने से बचें।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। यदि आप किसी बैंक से ऋण लेने का प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने की सम्भावना है। इससे आपके व्यापारिक विस्तार या नई योजनाओं को गति मिलेगी।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपकी कार्यक्षमता और आत्मविश्वास उच्च स्तर पर रहेगा। नई योजनाओं को शुरू करने या पुराने विचारों को अमल में लाने के लिए समय अनुकूल है। यदि आप पूरी तैयारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ेंगे, तो इन योजनाओं से भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आप स्वयं को ऊर्जावान, सक्रिय और चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। कार्यों को जल्दी पूरा करने की उत्सुकता बनी रहेगी, लेकिन किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। अत्यधिक जल्दी के कारण छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं, जिनका प्रभाव बाद में देखने को मिलेगा।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। बैंकिंग या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। आपकी मेहनत, लगन और कार्य के प्रति समर्पण वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगा। इसके परिणामस्वरूप कोई शुभ समाचार, प्रशंसा या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। यदि आज आपको किसी निवेश, लाभ योजना या आर्थिक अवसर का प्रस्ताव मिलता है, तो उस पर तुरंत निर्णय न लें। जीवनसाथी या किसी विश्वसनीय और अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने के बाद ही आगे बढ़ें। बिना पूरी जानकारी के किया गया निवेश धन फंसने का कारण बन सकता है।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। हर निर्णय को व्यावहारिक दृष्टिकोण और समझदारी के साथ लें। आज विवेक, धैर्य और सही सलाह के आधार पर लिया गया निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित होगा। आज किसी पुराने मित्र से बातचीत या मुलाकात होगी।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाये।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। धन से जुड़े कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यदि कोई वित्तीय योजना या लंबित भुगतान का मामला चल रहा है, तो उसमें राहत मिल सकती है।
उपाय- काली चींटियों को आटा दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों के साथ विचारों में मतभेद या किसी परिस्थिति के कारण संघर्षपूर्ण स्थिति बन सकती है। ऐसे में धैर्य और संयम बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक सुधार और कार्यक्षेत्र में मिलने वाले सकारात्मक परिणाम आपके मनोबल को और मजबूत करेंगे।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News