आज का राशिफल 2 नवंबर, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Nov 02, 2025 - 06:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में किसी रुके हुए काम में सकारात्मक प्रगति मिलेगी। आर्थिक मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाक़ात भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित होंगे। पिता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय-  किसी से मुक्त में खाने का सामान न लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक मुद्दों को लेकर परिस्थिति के अनुसार अपने दृष्टिकोण में थोड़ा बदलाव करने की आवश्यकता पड़ सकती है। व्यापार को लेकर छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। कुछ आकर्षक प्रस्तावों में जोखिम भी छिपा होते हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि जल्दबाज़ी से बचें अन्यथा नुकसान की स्थिति बन सकती है।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यक्तिगत संबंधों से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतना उचित रहेगा, क्योंकि कुछ बातें सार्वजनिक होने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर हल्की पाचन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर में बड़ों के आशीर्वाद से सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।
उपाय- चांदी की डिब्बी मे शहद भरकर जेब में रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारीयों के दबाव के कारण आपको अपने सिद्धानों के साथ समझौता करना पड़ेगा, परन्तु मन और बुद्धि के विपरीत जाकर कोई काम न करें। आज घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित व्यवस्था बनाए रखने के आपके प्रयास सफल रहेंगे।
उपाय- रात में सिरहाने सौंफ रख कर सोये।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पड़ोसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत और संयमित रवैया अपनाये रखना बेहतर होगा। व्यवसाय में फिलहाल गतिविधियां अपेक्षाकृत धीमी रह सकती हैं, परन्तु आज का दिन अपने व्यवसायिक नेटवर्क को मजबूत करने के लिए उपयोगी रहेगा।
उपाय- हरे रंग के कपड़े छोटी-छोटी कन्याओं को दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी जिस कारण शाम को ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। दूसरों के मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देने से बचें, वरना अनावश्यक मनमुटाव हो सकता है और बिना मांगे किसी को सलाह न दें।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में घी, चावल दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि इससे आज कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह जायेगा। आय और व्यय के बीच अच्छा संतुलन बना रहेगा, जिससे आपकी बजट में वृद्धि होगी। पीठ अथवा घुटने में दर्द परेशान करेगा।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी का काम कर रहे व्यक्तियों की आज कोई डील फाइनल होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करते समय अनावश्यक चीज़ों पर खर्च होने की संभावना है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है, इसलिए थोड़ा सोच समझ कर ही खर्चा करें।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपके सभी काम सहज और सरल तरीके से पूरे होते दिखाई देंगे। युवाओं को करियर से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। शाम को मित्रों के साथ समय हंसी-खुशी में बीतेगा। उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्तियों को थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News