आज का राशिफल 23 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 01:10 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन थोड़ा धीमा और थकान भरा महसूस करेंगे, इसलिए अपने मन को शांत और संतुलित रखना बहुत जरूरी है। किसी भी काम को करने से पहले दो बार सोचें, यही आज आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण नियम रहेगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। किसी रुके हुए पैसे को प्राप्त करने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि समय पर ध्यान नहीं दिया, तो धन हानि की संभावना भी बन सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों को नजरअंदाज न करें।
उपाय- चावल बहते पानी में प्रवाहित करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किसी भी प्रकार की साहसिक या जोखिम भरी यात्रा से बचें। यह समय सतर्क रहने का है, न कि जोखिम उठाने का। विद्यार्थियों के लिए सलाह है कि गहराई से अध्ययन करें। केवल सतही तैयारी के बजाय विषय को अच्छे से समझने की कोशिश करें, इससे आपको सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और संतोषजनक रहने वाला है। घर-परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, जिससे आपको मानसिक शांति और खुशी का अनुभव होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और वातावरण सुखद बना रहेगा।
उपाय- खोटे सिक्के घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलने की सम्भावना है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके काम में मददगार साबित होगी और आपको आगे बढ़ने के नए अवसर की नयी दिशा दिखायेगा। यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो उसमें समाधान निकलने की कोशिश करेंगे।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है। पदोन्नति या किसी प्रकार के सम्मान की संभावना भी बन रही है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए परिवार और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने वाला रहेगा। बच्चों से जुड़े कार्यों में आप व्यस्त रह सकते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निवेश या कोई महत्वपूर्ण योजना बनाने का विचार कर सकते हैं।
उपाय- बच्चों को खट्टी-मिट्ठी टॉफ़ी खाने को दें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में आप साझेदारी के साथ कुछ नया शुरू करने की योजना बनायेंगे। नए विचार और आपकी मेहनत आपके काम को गति देंगे और नए अवसर खोलेंगे। निवेश मिलने की संभावना है, जिससे भविष्य में विस्तार और वृद्धि मिलेगी।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन आपको अपने व्यक्तित्व को और निखारने तथा जीवन में संतुलन लाने का रहेगा। अपने व्यवहार, सोच और दिनचर्या में सुधार लाने का प्रयास करें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी छवि भी बेहतर होगी।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari