आज का राशिफल 24 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 01:10 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अकेले उठाने के बजाय उन्हें घर के सदस्यों में बांटें। इससे न केवल आपका बोझ कम होगा, बल्कि परिवार में सहयोग और समझ भी बढ़ेगी। इस संतुलन से आपको अपने लिए भी समय मिल पाएगा, जो बहुत जरूरी है।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आप मानसिक रूप से तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में समय बिताना आपके लिए विशेष लाभकारी रहेगा। इससे आपके मन को शांति मिलेगी, विचारों में स्पष्टता आएगी और तनाव भी कम होगा।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर के उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन आपको संतुलित सोच और समय प्रबंधन की सीख देने वाला रहेगा। किसी भी बात पर जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने से आप अपने कई महत्वपूर्ण कामों को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसलिए निर्णय लेने में अनावश्यक देरी से बचें।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। निवेश से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी रखने की जरुरत है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले पूरी जानकारी लें और जल्दबाज़ी से बचें। छोटी सी गलती आर्थिक नुकसान दे सकती है। युवा वर्ग मौज-मस्ती में लापरवाही न करें, लक्ष्य पर ध्यान रखें और अनुशासन बनाए रखें, तभी बेहतर परिणाम मिलेंगे।
उपाय- ख़राब विद्युत का सामान घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यवसाय और करियर के लिए आज का दिन स्थिरता और प्रगति देने वाला रहेगा, लेकिन केवल परिस्थितियों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं होगा। अपने लक्ष्यों पदोन्नति, विस्तार या आर्थिक मजबूती के लिए निरंतर प्रयास, अनुशासन और धैर्य जरूरी है।
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम पर ध्यान देंगे और अपेक्षाएं भी बढ़ेंगी। किसी भी कार्य को हल्के में न लें, हर काम योजना के साथ करें। आज अपने कौशल को साबित करने का है, इसलिए नई चीजें सीखते रहें और खुद को अपडेट रखें।
उपाय- सफेद या हल्के सुगंधित कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापार करने वालों, विशेषकर साझेदारी में काम करने वालों के लिए समय अनुकूल है। सहयोगियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा, जिससे बड़े फैसले लेना आसान होगा। पुराने मतभेद सुलझने की संभावना हैं। घर के बड़ों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है।
उपाय- ध्यान/मेडिटेशन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। कोई भी नया निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें और जल्दबाजी से बचें। सफलता पाने के लिए निरंतरता, धैर्य और सही रणनीति जरूरी रहेगी।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिए यह समय सामान्यतः सुखद और संतुलित रहेगा। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा, जिससे मानसिक शांति और सुकून का अनुभव होगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और समझदारी बढ़ेगी, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News