आज का राशिफल 19 अक्टूबर, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Sunday, Oct 19, 2025 - 07:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परन्तु मौसम के बदलाव के कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। अनावश्यक खर्चों से बचें। व्यवसाय को लेकर आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की अधिकारीगण सराहना करेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
उपाय- सार्वजानिक स्थान में जल उपलब्ध करवाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज व्यवसाय में आपको हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखनी होगी। कर्मचारियों से जुड़ी छोटी मोटी दिक्कतें सामने आ सकती हैं, जिन्हें समझदारी से संभालना जरूरी होगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को टालने की बजाय समय पर उचित कदम उठायें।
उपाय- मंदिर में हलवे का प्रसाद बाटें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आर्थिक मामलों में प्रगति और सफलता मिलने की सम्भावना है। लंबित पेमेंट्स की वसूली में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विदेश में रहने वाले किसी मित्र से बातचीत कर आपको अच्छा लगेगा।
उपाय- किसी धर्मस्थल में सेवा कार्य करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के कार्यभार में वृद्धि होगी। काम की अधिकता शुरू में दबाव डालेगी लेकिन आपकी समझदारी और अनुभव स्थिति को आपके पक्ष में मोड़ देगा। खर्चों को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें।
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून और गहरी खुशी महसूस होगी। इससे रिश्तों में और भी मजबूती आएगी। आज परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बनेगा। पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलेगी जिससे आप गर्वित महसूस करेंगे। आज व्यवसायिक यात्रा से बचें, क्योंकि आज आपको मन मुताबिक लाभ मिलने की सम्भावना कम है। पीठ का दर्द आपको परेशान करेगा।
उपाय- केले का दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। करीबी व्यक्तियों से बात करते समय अपनी छवि और व्यवहार पर ध्यान रखें क्योंकि इसका असर सीधे आपके रिश्तों पर पड़ेगा। घर के बड़े सदस्यों को आज घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। परिवार में किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहेगा। कारोबार में नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। खर्च बढ़ने के बावजूद आय अच्छी रहेगी। उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्तियों को आज सम्भल कर रहने की जरुरत है।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in