आज का राशिफल 11 अक्टूबर, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Oct 11, 2025 - 06:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार में आज किसी नई पार्टनरशिप की शुरुआत होने की संभावना है जो आगे चलकर लाभ देगी। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी जिस से आपकी एक अलग पहचान बनेगी। महिलाएं घर की साफ़-सफाई में दिन का अधिकांश समय व्यतीत करेगी।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज किसी नयी प्रॉपर्टी में निवेश का विचार बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बेहतर होगा। परिवार के सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। शाम को परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता लेकर आएगा। मित्रों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। बच्चों को अपनी पढ़ाई और शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय- आज गुड़ और चने की दाल का दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, साथ ही खुद के अन्दर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। ध्यान की कमी के कारण आपको सलाह दी जाती है कि आज किसी बड़े फैसले को लेने से बचना एक बेहतर कदम होगा।
उपाय- नारियल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यस्थल पर थोड़ी चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन बुद्धिमानी से निर्णय लेने पर सफलता मिलेगी। व्यापार में आज आपको धैर्य और संयम बनाए रखने की आवश्यकता होगी। साझेदारी के काम से लाभ मिलने की संभावना है।
उपाय- मां दुर्गा को इलायची चढ़ाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पैसों के मामले में सोच-समझ कर कदम बढ़ाएं और आज किसी को पैसा उधार देने से बचें अन्यथा दिया पैसा वापसी मिलने में परेशानी होगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, पर आप बातचीत से हल निकालने की कोशिश करेंगे।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आपको अपनी बोलचाल और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद होने की सम्भावना है। व्यापारिक साझेदारी में भी धैर्य से काम लेना होगा, अन्यथा साझेदार के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद का शांति से समाधान निकालने का प्रयास करें। धैर्य और विवेक से किया गए आपके प्रयास आपको सकारात्मक समाचार दे सकते हैं। व्यवसाय में विपरीत चल रही स्थिति धीरे धीरे आपके नियंत्रण में आने लगेगी।
उपाय- सरसों के तेल में अपनी परछाई देख कर मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने के सुखद अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर आप खुद को और अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।  बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके कार्यों की सफलता के नए मार्ग खोलेगा।
उपाय- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News