आज का राशिफल 16 सितंबर, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Monday, Sep 15, 2025 - 03:13 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल की कमी दिखाई देगी, जिससे मन उदास हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका बेहतर प्रदर्शन रहेगा। व्यापारियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी का कोई पुराना मामला बातचीत करके सुलझाने की कोशिश करेंगे।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। युवा वर्ग आज खुद में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी महसूस कर सकते हैं। साझेदार के साथ व्यापार की कुछ नयी योजनाओं पर विचार करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और योग्यता की अधिकारीगण प्रशंसा करेंगे। आज पदोन्नति प्राप्ति के योग बनते हैं।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यस्थल पर कुछ बाधाएं सामने आ सकती हैं, जिसके चलते आपको धैर्य और संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। घर में मेहमानों के आने से विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान केन्द्रित करने में कठिनाई हो सकती है।
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद बांटें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। युवाओं को उनके करियर के लिए किये गए प्रयास और लगन से आज ऐसे परिणाम मिलेंगे कि खुद आपको अपनी मेहनत पर गर्व होगा। जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके परिजन आपके व्यक्तित्व और निर्णय क्षमता से प्रभावित होंगे।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें, वरना मानसिक स्थिति अस्थिर हो सकती है। परिवार के बुजुर्गों का आदर करना और उनके साथ समय व्यतीत करना आपके लिए अत्यंत शुभ और उपयोगी सिद्ध होगा।
उपाय- मां दुर्गा को इलायची चढ़ाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। नव विवाहितों का आज किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है, जिससे आपसी रिश्तों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। व्यावसायिक गतिविधियों में थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ेगा परन्तु अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करने से आपको उचित लाभ मिलेगा।
उपाय- भगवान को सफेद फूल चढ़ाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज किसी पुराने पारिवारिक मुद्दे के कारण परिजन से संबंध बिगड़ सकते हैं इसलिए बेहतर होगा कि आज आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों का टारगेट पूरा न होने के कारण उच्च अधिकारियों के दबाव का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यावसायिक परेशानियों का हल निकालने के लिए परिजनों का सहयोग आपके लिए संबल साबित होगा। आय में वृद्धि के साथ खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुशासन और समयबद्धता बनाए रखना ही आपकी प्रगति का मार्ग खोलेगा।
उपाय- किसी जरूरतमंद की मदद करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यक्तिगत कार्यों के चलते आप व्यवसाय पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे, परंतु कारोबार में आपके अधीनस्थों की गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। मित्र के साथ चल रहा पुराना विवाद आज सुलझाने में सफल रहेंगे।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in