आज का राशिफल 6 फरवरी, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 05, 2025 - 03:41 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को आज अधिक परिश्रम के बाद की कामों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। उच्च रक्तचाप की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।
उपाय- घर की उत्तर दिशा में पानी के फव्वारे की फोटो लगायें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आज पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण मन आज किसी भी काम में नहीं लगेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चने आएगी।
उपाय- पानी से भरा एक कुम्भ मंदिर में स्थापित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी, जिन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। युगल प्रेमियों को बेकार के विषयों पर चर्चा करने से बचने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन थोड़ी परेशानियों से भरा हुआ रहेगा।
उपाय-घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अचानक आये कुछ खर्चों के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। आज विदेश में रहने वाले किसी मित्र से सोशल मीडिया के माध्यम से मुलाक़ात होगी, जिससे आपको बहुत प्रसन्नता मिलेगी।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पारिवारिक व्यवस्था को देखकर आज आपको संतुष्टि मिलेगी। महिलाएं घर की साज-सज्जा से संबंधित कामों में समय व्यतीत करेगी। संतान के कैरियर सम्बंधित आज कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता मिलेगी।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युवाओं की रूचि रचनात्मक कार्यों में बढ़ेगी। आज आपके मधुर स्वभाव के कारण नाराज हुए परिजनों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यवसायिक गतिविधियों आपके अनुकूल बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कारोबार में अधीनस्थों की गतिविधियों पर नज़र रखें, अन्यथा उनकी लापरवाही का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। बाहर के खानपान के कारण एसिडिटी की समस्या आज आपको परेशान करेगी। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज नौकरी सम्बन्धी कोई शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर के बड़े आज आध्यात्मिक गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। प्रॉपर्टी की खरीद बेच करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक साबित होगा।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। अपनी व्यवसायिक नीतियों में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थी अपने लक्ष्यों के प्रति अधिक गंभीर दिखाई देंगे। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को आज कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।
उपाय- हनुमान जी को गुड़ और चूरमे का भोग लगाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News